जोधपुर

जोधपुर नगर निगम के मिलते-जुलते नाम से बनाई फर्जी वेबसाइट, सीएम का नाम भजनलाल, फोटो गहलोत की

Fake government website: जोधपुर में आमजन की जेबें काटते-काटते साइबर ठगों ने नगर निगम जोधपुर की फर्जी वेबसाइट बना ली। इसका पता तब लगा जब वेबसाइट के मुख पृष्ठ पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की फोटो लगाकर नीचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का नाम लिख दिया गया।
2 min read
• •
Updated: 27 Jun 2026, 8:10 AM IST
Fake municipal website
जोधपुर नगर निगम की फर्जी वेबसाइट पर लगाई तस्वीरें, पत्रिका फोटो

Fake government website: जोधपुर में आमजन की जेबें काटते-काटते साइबर ठगों ने सरकारी महकमे की फर्जी वेबसाइट बना ली। साइबर ठगों ने नगर निगम जोधपुर की फर्जी वेबसाइट बना ली। इसका पता तब लगा जब वेबसाइट के मुख पृष्ठ पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की फोटो लगाकर नीचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का नाम लिख दिया गया।

इसका पता लगने पर निगम ने साइबर थाने में लिखित शिकायत दी है। निगम आयुक्त राहुल जैन का कहना है कि निगम के मिलते-जुलते नाम की वेबसाइट बनाई गई है। जो पूरी तरह फर्जी है। इस संबंध में साइबर थाने में लिखित शिकायत दी गई है।

मुख पृष्ठ पर गड़बडियां ही गड़बड़ियां

साइबर ठगों ने नगर निगम जोधपुर की वेबसाइट के हूबहू नाम से फर्जी वेबसाइट बनाई है। वेबसाइट खोलते ही मुख पृष्ठ पर गड़बड़ियां ही गड़बड़ियां नजर आ रही हैं। पूर्व सीएम अशोक गहलोत की फोटो लगाकर नीचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का नाम लिखा गया है। इतना ही नहीं, वनिता सेठ को महापौर दक्षिण बताया गया है। जबकि उनका कार्यकाल समाप्त हो चुका है और अब वो पूर्व महापौर हैं। इसके अलावा सेवानिवृत्त आइएएस की फोटो लगाकर नीचे महौपार उत्तर कुंती देवड़ा का नाम लिखा गया है। इसके साथ ही आइएएस अतुल प्रकाश को आयुक्त उत्तर और सेवानिवृत्त आइएएस की फोटो लगाकर टी.शुभमंगला को निगम आयुक्त दक्षिण लिखा गया है।

साइबर ठगी का प्रयास का अंदेशा

नगर निगम जोधपुर के कर्मचारियों को अंदेशा है कि साइबर ठग ने जनता को भ्रमित करने के लिए फर्जी वेबसाइट बनाई है। साइबर ठगी करने के लिए उसने ऐसा किया होगा। फिलहाल ठगी की शिकायत सामने नहीं आई है।

भाजपा के लेटरहैड का दुरुपयोग 30 करोड़ का फर्जी टेंडर, मामला दर्ज

जयपुर में दो महीने पूर्व भाजपा के नाम और लेटरहैड का दुरुपयोग कर करोड़ों की धोखाधड़ी की साजिश का खुलासा हुआ है। जालसाजों ने ‘नमोदूत राजस्थान’ कैंपेन के नाम पर 30 करोड़ का फर्जी रिक्वेस्ट फॉर पर्सनल तैयार कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। भाजपा सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश सह-संयोजक अजय विजयवर्गीय ने अशोक नगर थाने में मामला दर्ज कराया है।
​शिकायत के अनुसार, अज्ञात बदमाशों ने भाजपा के राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी अमित मालवीय और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार किए। इन पत्रों के जरिए कार्यकर्ताओं और आमजन को भ्रमित करने के लिए संगठनात्मक नियुक्तियों और चुनावी अभियानों के फर्जी निर्देश जारी किए।

Updated on:
27 Jun 2026, 8:10 AM IST
Published on: