
जोधपुर. डाक विभाग के राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र स्थित 13 जिलों में शुक्रवार को एक ही दिन में इंडिया पोस्ट पैमेंट बैंक (आईपीपीबी) में 10 हजार ग्राहकों के खाते खोलकर रिकॉर्ड बना डाला। इसके साथ ही राजस्थान पूरे देश में एक ही दिन में आईपीपीबी में सर्वाधिक खाते खोलने में मामले में समस्त राज्यों में टॉप रहा।
डाकघर बैंक यानी आईपीपीबी की पहली वर्षगांठ एक सितम्बर को थी। इस मौके पर राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र सर्किल की ओर से आईपीएल 20-20 ड्राइव शुरू किया गया। जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, जालोर, पाली, सिरोही, नागौर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर व झुंझनूं जिले के 8 हजार ब्रांच पोस्टमास्टर को 20 दिन में एक लाख खाते खोलने का टारगेट दिया गया। चार दिनों में ही यह आंकड़ा 35 हजार को पार कर गया। शुक्रवार को एक साथ 10 हजार खाते खुल गए। जोधपुर के अलावा अजमेर सर्किल और जयपुर सर्किल के दस-दस जिलों ने मिलाकर 900 से अधिक खाते खोले। राजस्थान का कुल स्कोर 10,994 के साथ टॉप पर रहा, जबकि पूरे देश में 65 हजार 559 ही खाते खोले गए।
किस राज्य में कितने आईपीपीबी खाते खुले
राज्य ---------------- खाते
राजस्थान--------------- 10994
बिहार --------------- 9918
उत्तरप्रदेश --------------- 7239
महाराष्ट्र ---------------6063
मध्यप्रदेश ---------------4378
झारखण्ड ---------------4189
गुजरात --------------- 3812
तेलंगाना ---------------2656
तमिलनाडू ---------------2572
प. बंगाल---------------2481
उड़ीसा ---------------2030
कर्नाटक ---------------1364
उत्तर-पूर्व---------------1344
नई दिल्ली ---------------1173
हरियाणा --------------- 866
केरल ---------------863
असम --------------- 863
आंध्रप्रदेश ---------------720
छतीसगढ़ ---------------671
पंजाब --------------- 444
हिमाचल प्रदेश ---------------355
जम्मू कश्मीर --------------- 283
उत्तराखण्ड --------------- 262
..........................................................
‘हमारा टारगेट बीस दिन में एक लाख खाते खोलना है। आईपीपीबी के जरिए शहर ही नहीं दूरदराज की गांव-ढाणी में लोगों को आसान बैंकिंग सुविधाएं मिल रही है।’
- सचिन किशोर, पोस्टमास्टर जनरल, राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र डाक परिमण्डल जोधपुर