
जोधपुर.
राज्य स्तरीय एडवोकेट्स क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को जोधपुर की चार टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
जोधपुर लॉयर्स ए ने झुंझुनू को 46 रन से, जोधपुर एडवोकेट बी ने कोटा को 8 विकेट से, जोधपुर एडवोकेट ए ने श्रीगंगानगर को 7 विकेट से, उदयपुर ने जोधपुर लॉयर्स बी को 16 रन से, जोधपुर एडवोकेट सी ने भीलवाड़ा को 83 रन से, जयपुर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने बीकानेर को 4 विकेट से, उदयपुर ने अजमेर कोर्ट क्रिकेट क्लब को 83 रन से व जयपुर जिला बार की टीम ने अजमेर लॉयर्स क्लब को 25 रन से हराकर प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
रेलवे मैदान पर खेले गए मैचों में जोधपुर लॉयर्स एसोसिएशन ए की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 167 रन बनाए। जवाब में झुंझुनू की टीम 121 रन ही बना पाई । दूसरे मैच में श्री गंगानगर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 141 रन बनाए। जवाब में जोधपुर एडवोकेट्स ए की टीम ने 3 विकेट खोकर विजयी लक्ष्य प्राप्त कर लिया ।
फि जिकल कॉलेज मैदान पर खेले गए मैचों में बीकानेर की टीम ने 131 रन बनाए। जवाब में जयपुर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की टीम ने 6 विकेट खोकर विजयी लक्ष्य प्राप्त कर लिया। दूसरे मैच में जोधपुर एडवोकेट सी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 206 रन बनाए। जवाब में भीलवाड़ा की टीम 123 रन ही बना पाई।
मयूर चौपासनी स्कूल में खेले गए मैचों में कोटा ने 117 रन बनाए। जवाब में जोधपुर एडवोकेट बी की टीम ने 2 विकेट खोकर विजयी लक्ष्य प्राप्त कर लिया। दूसरे मैच में जयपुर जिला बार की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 126 रन बनाए। जवाब में अजमेर लॉयन्स क्लब की टीम 101 रन ही बना पाई ।
हनवंत चौपासनी स्कूल में खेले गए मैचों में उदयपुर की टीम ने पहले बल्लबाजी करते हुए 186 रन बनाए। जवाब में अजमेर हाईकोर्ट क्रिकेट क्लब की टीम 103 रन ही बना पाई। दूसरे मैच में उदयपुर जिला बार की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 167 रन बनाए। जवाब में जोधपुर लॉयर्स बी की टीम 151 रन ही बना पाई ।
इससे पूर्व पुराना रेलवे मैदान पर गुरुवार के मैचों का उद्घाटन राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रणजीत जोशी ने किया व मैच के बाद मैन ऑफ द मैच रहे खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया।