जोधपुर

Jodhpur Voilence : पांच थाना क्षेत्रों में धारा 144 लागू, तनावपूर्ण शांति, महिला की आंख फूटी

- सूरसागर में बलवा का मामला : थानाधिकारी की ओर से 67 नामजद के खिलाफ एफआईआर दर्ज, 43 गिरफ्तार, 6 नाबालिग पकड़े
2 min read
• •
Updated: 23 Jun 2024, 12:44 AM IST
Feature image
सूरसागर में दिनभर तैनात रहा पुलिस बल।

जोधपुर.

सूरसगार के व्यापारियों का मोहल्ला, रूपावतों का बेरा, सुभाष चौक, आम्बों का बाग, शफी बिल्डिंग, राजाराम सर्कल क्षेत्र में दो गुटों में बलवा और उपद्रव के दूसरे दिन शनिवार को दिनभर तनावपूर्ण शांति रही। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त की अगुवाई में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने प्रतापनगर वृत्त के पांच थाना क्षेत्रों में निषेधाज्ञा की धारा 144 लगा दी है। दोनों गुटों के 67 नामजद लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। 43 जनों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर छह नाबालिगों को संरक्षण में किया गया है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) निशांत भारद्वाज ने बताया कि प्रकरण के दूसरे दिन क्षेत्र में पूरी तरह शांति रही। थानाधिकारी मांगीलाल की ओर से 67 नामजद और अन्य लोगों के खिलाफ बलवा, उपद्रव फैलाना, राजकार्य में बाधा डालने, प्राणघातक हमला व सरकारी सम्पति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल करीब 50 जनों को पकड़ा गया है। इनमें 43 जनों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। राजीव गांधी नगर थानाधिकारी देवीचंद ढाका को जांच सौंपी गई है।

इक्का-दुक्का दुकानें खुली, अन्य बाजार बंद रहे

पथराव व आगजनी से उपजे तनावपूर्ण हालात शुक्रवार को भी रहे, लेकिन दूसरे दिन शांति रही। सुबह से ही राजाराम सर्कल से व्यापारियों का मोहल्ला व सुभाष चौक तक बाजार बंद रहे। हालांकि दोपहर बाद इक्का-दुक्का दुकानें खुली। इससे कुछ आगे वाले क्षेत्रों में आमदिनों की माफिक दिनचर्या रही। सभी बाजार खुले थे। पथराव व लाठियों से हमले में एसीपी प्रतापनगर की सरकारी कार व पुलिस की बाइक क्षतिग्रस्त कर दी गई थी।

पोते को अंदर लाने गई तो दादी की आंख पर लगा पत्थर

सूरसागर निवासी लाजवंती गहलोत का पोता शुक्रवार रात 10 बजे घर के बाहर खेल रहा था। तभी अचानक हो-हल्ला सुनाई दिया। पुत्रवधू घबरा गई। उसने बेटे के बाहर होने की जानकारी दी। डरी-सहमी दादी लाजवंती पोते को बचाने के लिए बाहर दौड़ी। पोते के पास पहुंचते ही दादी की एक आंख पर पत्थर लगा। वह घायल हो गई। चिल्लाने पर घरवाले बाहर आए और उन्हें अस्पताल ले गए। पत्थर से आंख की रोशनी जाने का अंदेशा है। पुलिस ने उनके बयान दर्ज कर मेडिकल करवाया है।

घायल थानाधिकारी की अस्पताल में सर्जरी

उधर, पत्थर लगने से घायल चौहाबो थानाधिकारी नितिन दवे की पाल रोड पर निजी अस्पताल में सर्जरी की गई। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।

जुलूस व शोभायात्रा पर रोक

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) आलोक श्रीवास्तव ने प्रतापनगर वृत्त के पुलिस स्टेशन सूरसागर, प्रतापनगर, प्रतापनगर सदर, देवनगर व राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्रों में शनिवार सुबह छह बजे से धारा 144 लगा दी। कोई भी व्यक्ति किसी भी तरह का हथियार लेकर इन क्षेत्रों में आ-जा नहीं सकेगा। धार्मिक उन्माद फैलाने वाले न तो भाषण होंगे और न ही सोशल मीडिया पर भ्रामक या धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले मैसेज भेज सकेंगे। बगैर सक्षम अधिकारी के जुलूस व शोभायात्रा पर रोक रहेगी। रात 10 से सुबह 6 बजे तक ध्वनि विस्तारण यंत्रों का उपयोग निषेध रहेगा।

Updated on:
23 Jun 2024, 12:44 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Jodhpur Sarpanch Election 2026: जोधपुर के भावी ग्राम पंचायत में 15 नवंबर को सरपंच-पंच का पुनर्मतदान, 16 को उपसरपंच चुनाव

जोधपुर: दिवाली के दिन घर के सामने ही हुई मजदूर की मौत, 3 मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, 80 घरों में नहीं जल पाए चूल्हे

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारियों को भी मिलेगा न्यूनतम वेतन, 60 दिन में लागू करने के निर्देश

नदी की दर्ज चौड़ाई से छेड़छाड़ नहीं, 100 मीटर सुरक्षा क्षेत्र भी रहेगा; नदियों के प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता

Rajasthan : घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए गुड न्यूज, आधी कीमत पर 794 फ्लैट्स बेचेगा आवासन मंडल