उमरिया

रात को ठंड, दिन में तपिश… जोधपुर की सुबह और रात के पारे में 22 डिग्री का अंतर

माउंट आबू में पारा 4.4 डिग्री, बर्फ जमी
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Nov 2016, 12:13 PM IST
weather
weather

संभाग के अधिकांश हिस्सों में दिन और रात के तापमान में अधिक अंतर होने से रात को सर्दी और दिन की चटख धूप में तपिश का मौसम बना रहा। उधर पर्वतीय स्थल माउंट आबू में रात का तापमान 4.4 डिग्री तक पहुंच जाने से वहां कड़ाके की ठण्ड रही। घर के बाहर रखे बर्तन के पानी में बर्फ की पपडि़यां तैरने लग गई। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान के और अधिक नीचे आने का पूर्वानुमान जताया है।

सूर्यनगरी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान कम रहने से सुबह सर्दी का मौसम रहा। ठण्ड से बचाव के लिए लोगों को ऊनी कपड़े पहनने पड़े। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, धूप तेज होती गई। दोपहर तक तापमान 32.7 डिग्री पहुंच गया। चटख धूप में तपिश महसूस होने लगी। शहर में दिन और रात के पारे में करीब 22 डिग्री का अंतर आने से रात को जहां स्वेटर व शॉल से बचाव करना पड़ा, वहीं दिन में गर्म कपड़ों में तपन महसूस होने लग गई। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी तेज धूप रही। बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 13.9 और अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री रहा। जैसलमेर में यह क्रमश: 16.3 व 32.5 डिग्री मापा गया।

Published on: