जोधपुर

किसान महापंचायत का एलान, 29 जनवरी को राजस्थान में होगा गांव बंद आंदोलन

Gaon Band Movement : जोधपुर में किसान महापंचायत ने एलान किया है कि 29 जनवरी को राजस्थान में गांव बंद आंदोलन किया जाएगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Jan 2025, 8:32 AM IST
Kisan Mahapanchayat Announcement 29 January Rajasthan Gaon Band Movement

Gaon Band Movement : किसान महापंचायत की ओर से 29 जनवरी को राजस्थान में गांव बंद आंदोलन किया जाएगा। महापंचायत की ओर से गुरुवार को पावटा किसान भवन में पत्रकार वार्ता का आयोजन हुआ। जिसमें महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने बताया कि प्रदेशभर में किसान ग्राम सभा आयोजित करके राजस्थान के 45,537 गांवों को इस आंदोलन में समिलित होने का आह्वान कर रहे हैं।

गांव बंद किसानों की स्वेच्छा पर आधारित

रामपाल जाट ने बताया कि इस आंदोलन का उद्देश्य ग्रामीण व्यक्ति गांव में रहकर अपना उत्पाद गांव में रख सकें, ताकि किसी व्यक्ति व व्यापारी को उत्पाद की जरूरत होने पर उसे गांव में आकर खरीदना पड़े। वहीं किसान अपने उत्पाद का दाम स्वयं निर्धारित कर सकेंगे। रामपाल जाट ने ने बताया कि गांव बंद किसानों की स्वेच्छा पर आधारित होगा। इसकी सफलता के लिए प्रदेश भर में जनजागरण किया जाएगा।

किसानों को बताया जाएगा गांव बंद का अभिप्राय

महापंचायत के युवा प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद चौधरी व जोधपुर संभाग अध्यक्ष नाथूराम ने बताया कि आंदोलन के पहले चरण में जोधपुर सहित चितौड़गढ़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, जालोर, सिरोही, ब्यावर, दूदू, अलवर, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़ व जयपुर में महापंचायत की ओर से गांव बंद का अभिप्राय किसानों को बताया जाएगा।

Updated on:
10 Jan 2025, 8:32 AM IST
Published on:
Also Read
View All
पिता के लिए राजस्थान हाइकोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड किए 3 फर्जी जमानत ऑर्डर, पूछताछ में IT एक्सपर्ट बेटे ने खोले कई राज

Jodhpur Sarpanch Election 2026: जोधपुर के भावी ग्राम पंचायत में 15 नवंबर को सरपंच-पंच का पुनर्मतदान, 16 को उपसरपंच चुनाव

जोधपुर: दिवाली के दिन घर के सामने ही हुई मजदूर की मौत, 3 मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, 80 घरों में नहीं जल पाए चूल्हे

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारियों को भी मिलेगा न्यूनतम वेतन, 60 दिन में लागू करने के निर्देश

नदी की दर्ज चौड़ाई से छेड़छाड़ नहीं, 100 मीटर सुरक्षा क्षेत्र भी रहेगा; नदियों के प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता