18 से 20 दिसम्बर तक होगा बाल महोत्सव किताबो
जोधपुर . 'किताबो-द ब्लू सिटी चिल्ड्रन्स फेस्टिवल' दो सोच और व्यक्तियों के बीच चर्चा का बिन्दू है, जो कि डेजर्ट लीफ फाउंडेशन का प्रयास है। फाउंडेशन के संस्थापक विकास बालिया और गौरव जैन ने बताया कि यह महोत्सव बच्चों के जीवन में साहित्य लाने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए तैयार किया है। इससे बच्चों में साहित्य के प्रति रुचि जागृत होगी। युवा अपनी कल्पना के अनुसार पंख फैला सकेंगे। साहित्य महोत्सव की डायरेक्टर इरा सिसोदिया हैं। उन्होंने साहित्य की आवश्यकता को समझते हुए किताबो को डिजाइन किया है।
तीन दिवसीय बाल महोत्सव में २०० से अधिक सेशन
किताबो 18 से 20 दिसम्बर तक शिकारगढ़ स्थित विद्याश्रम स्कूल में होगा। इस बार 'किताबो' में 200 से अधिक सेशन होंगे। इनमें 60 से अधिक विशेषज्ञ एवं विद्वान बच्चों को अच्छी-अच्छी जानकारियां देंगे।
ये साहित्य से जोड़ेंगे बच्चों को
मनोहरसिंह राठौड़
मनोहरसिंह राठौड़ राजस्थानी कथाकार हैं, जो राजस्थानी भाषा में कल्पनाओं के माध्यम से कथा-कहानियों को रचते हैं। राठौड़ के अनुसार, वर्तमान में पारम्परिक दादी-नानी के साथ और उनकी कहानियों से वंचित बच्चे संवेदनात्मक रूप से कमजोर होते जा रहे हैं। कला, साहित्य, संगीत को अपनाने से साहित्यिक व सांस्कृतिक विकास होता है, जो आज के बच्चों में होना बहुत जरूरी है।
विकास कपूर
महान साहित्यकार गजानन माधव मुक्तिबोध की कहानी 'पक्षीÓ और 'दीमकÓ के बारे में रंगकर्मी विकास कपूर बच्चों से बात करेंगे। मुक्तिबोध भारत के ऐसे संवेदनशील साहित्यकार हैं, जिन्हें गहन वैचारिकता और मौलिक रचना-सामथ्र्य के लिए जाना जाता है। उनकी रचनाएं शिल्प और रूप के स्थापित ढांचों को चुनौती देती हैं। कपूर साहित्य की मौलिकता सहित विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा करेंगे।
विपिन हीरू
दिल्ली से ताल्लुक रखने वाले विपिन गीतकार, गायक और कलाकार है। जिनकी एक अपनी अलग ही कला है। वास्तविक घटनाएं और कहानियां गाने के रूप में परिवर्तित कर प्रस्तुत करने में माहिर हैं। वर्ष २०१४ में मुम्बई जाने के बाद विपिन ने अपनी प्रतिभा के दम पर कई मल्टीपल प्रोजेक्ट्स पर काम किया है और करीब १०० से ज्यादा जीक्यू किड शो के लिए लिखा है। किताबो में वे बच्चों को कई जानकारियां देंगे।
तनुश्री सिंह
डॉ. तनुश्री सिंह साइकोलॉजी की प्रोफेसर हैं और उन्हें सकारात्मक मनोविज्ञान में महारत हासिल है। तनुश्री वर्तमान में दो ऑनलाइन रीडिंग ग्रुप्स चला रही हैं। वे जल्द ही दो लाइब्रेरी खोलने वाली हैं। उनकी कताब 'कीप, काम एंड मनी' बहुत चर्चित और पसंदीदा किताब रही है। किताबो में तनुश्री बच्चों के साथ मनोविज्ञान सहित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा करेंगी।
इंदु हरिकुमार
इंदु हरिकुमार एक लेखक व कहानीकार हैं। उन्होंने कई सचित्र पुस्तकें लिखी हैं और वे बच्चों के साथ कई कार्यशालाएं कर चुकी हैं। उनके कार्यों व संग्रह की दिल्ली, कोच्चि व वियना में प्रदर्शनी लग चुकी है। किताबो में इन्दु बच्चों को सचित्र कथाओं व उनकी रचना को लेकर जानकारी देंगी।