जोधपुर

अक्टूबर में छूटा पसीना, पारा 41 डिग्री पर

- मानसून की नमी हटते ही पश्चिमी हिस्से में सूरज ने दिखाया रौद्र रूप

2 min read
Leaving sweat in October, 41 degrees on mercury
अक्टूबर में छूटा पसीना, पारा 41 डिग्री पर

जोधपुर. मानसून हटते ही पश्चिमी राजस्थान में सूरज ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। जैसलमेर और बाड़मेर में मंगलवार को तापमान 41 डिग्री पहुंच गया। वहां दिन में गर्मी की वजह से लोगों के पसीने छूट पड़े। जोधपुर में तापमान 39 डिग्री रहने से दोपहर तपिश भरी रही। धूप में शहरवासी हलकान हो रहे थे। तेज धूप के मारे लोग दोपहर के समय अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे है। लोग अपने जरूरी कामकाज दोपहर से पूर्व ही निपटा रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिन तक तपिश से किसी भी प्रकार की राहत के संकेत नहीं दिए हैं। कई दिनों तक गर्मी से राहत के बाद एकाएक गर्मी बढऩे से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।

सूर्यनगरी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री रहा जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। दिन चढऩे के साथ तेज धूप ने शहर को अपने आगोश में लेना शुरू कर दिया। दोपहर में तीखी धूप में लोग झुलसने लग गए। तेज धूप के कारण सड़कें सूनी नजर आ रही थी। तापमान 39 डिग्री तक आ गया जो दो अक्टूबर के सामान्य तापमान से दो डिग्री अधिक था। सूरज ढलने के बाद मौसम सामान्य हो पाया। यही हाल ग्रामीण इलाकों का रहा। दिन में तेज धूप ने ग्रामीणों को झुलसाए रखा। जैसलमेर और बाड़मेर में भी गर्मी रही। जैसलमेर में रात का तापमान 24.8 व दिन का 41 डिग्री और बाड़मेर में क्रमश: 25.8 व 41 डिग्री मापा गया। मौसम विभाग ने सप्ताहांत में छींटे पडऩे की संभावना जताई है।

पूरे राजस्थान से हटा मानसून
थार मरुस्थल के जिलों में धीरे-धीरे नमी कम होने से २९ सितम्बर को जोधपुर सहित अधिकांश पश्चिमी हिस्से से मानसून की विदाई कर दी। जोधपुर में इस साल मानसून २९ जून को आया था। इस लिहाज से तीन महीने तक मानसूनी मौसम रहा, लेकिन औसत से कम बरसात हो पाई। विभाग ने एक अक्टूबर को पूरे राजस्थान से मानसून की रवानगी कर दी।

Published on:
02 Oct 2018 08:02 pm
Also Read
View All
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनिता बिश्नोई को जल्द मिलने वाली है अस्पताल से छुट्टी, जानिए सोशल मीडिया पर क्या बोले यूजर्स

मंच से लिया गया विधायक का नाम, कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल गए चिकित्सा मंत्री, फलोदी की सियासत में छिड़ी नई बहस

राजस्थान में तबादलों से हटा बैन, फिर भी थर्ड ग्रेड टीचर्स को नहीं मिली राहत, गुस्साए शिक्षकों ने दी आंदोलन की चेतावनी

क्या ‘काला हिरण’ फिल्म की जोधपुर में होगी शूटिंग? अपने हर प्रोजेक्ट से चर्चा में रहने वाले अमित ज्याणी ने इंटरव्यू में खोले कई राज

CA Success Story: जोधपुर की अर्पिता की 4th और अनुष्का की 34वीं रैंक, सोशल मीडिया से बनाई दूरी, पढ़ें सक्सेज स्टोरी