25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jodhpur Mayor Election 2026 Live: मेयर चुनाव का काउंटडाउन शुरू, 100 पार्षद करेंगे फैसला; BJP-कांग्रेस में कांटे की टक्कर

Jodhpur Mayor Election: जोधपुर नगर निगम के महापौर पद के लिए आज मतदान होगा। भाजपा के प्रसन्नचंद मेहता और कांग्रेस के राजेंद्र सिंह सोलंकी के बीच मुकाबला है।
less than 1 minute read
Google source verification
jodhpur mayor election

बीजेपी के प्रसन्नचंद मेहता और कांग्रेस के राजेंद्र सोलंकी के बीच कड़ी टक्कर

जोधपुर . दस महीने बाद शुक्रवार को जोधपुर को नया महापौर मिलेगा। इसके लिए सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक नगर निगम कार्यालय में मतदान होगा। इसके बाद मतगणना कर महापौर की घोषणा की जाएगी। निगम के 100 वार्डों के नव निर्वाचित पार्षद निगम कार्यालय परिसर में तृतीय मंजिल पर सभा भवन में बैलेट पेपर से मतदान करेंगे।

मतदान को लेकर भाजपा के पार्षदों को बस से नगर निगम लाया गया है। वहीं, मतदान केंद्र और उसके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर के बाहर पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है और बैरिकेडिंग भी की गई है। नगर निगम से लेकर मतदान केंद्र तक पार्षदों की आवाजाही के दौरान भी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी जाएगी।

नगर निगम चुनाव के क्या थे परिणाम?

निगम के 100 वार्डों के लिए गत 11 सितम्बर को मतदान कराया गया था। 14 सितम्बर को 99 वार्ड और वार्ड-50 की मतगणना 17 सितम्बर को पूरी हो पाई थी। इसमें भाजपा के 45 व कांग्रेस के 44 पार्षद ने जीत हासिल की थी। एक आरपीएल व दस निर्दलीय पार्षद जीते थे। भाजपा ने 10 में से सात निर्दलीय का समर्थन होने का दावा किया था। जबकि एक आरएलपी व तीन निर्दलीय कांग्रेस के खेमे में होने का दावा किया जा रहा है। गत 19 फरवरी को भाजपा के नवनिर्वाचित पार्षद प्रसन्नचन्द मेहता व कांग्रेस के हाइब्रिड प्रत्याशी के रूप में वरिष्ठ नेता राजेन्द्र सिंह सोलंकी ने महापौर पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए थे।