24 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jodhpur Mayor Election: जोधपुर में 45-44 के फेर में महापौर की कुर्सी, निर्दलीयों पर टिकी भाजपा-कांग्रेस की नजर

Jodhpur Nagar Nigam Mayor Election: जोधपुर नगर निगम चुनाव के नतीजों के बाद शहर में महापौर की कुर्सी को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। चुनाव में भाजपा को 45 और कांग्रेस को 44 सीटें मिलने के कारण स्पष्ट बहुमत न होने से बोर्ड गठन का गणित पेचीदा हो गया है।
3 min read
Google source verification
Jodhpur Mayor Election

Prasannachand Mehta vs Rajendra Solanki. Photo- Patrika

जोधपुर। जोधपुर नगर निगम चुनाव के नतीजों के बाद शहर में महापौर की कुर्सी को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। चुनाव में भाजपा को 45 और कांग्रेस को 44 सीटें मिलने के कारण स्पष्ट बहुमत न होने से बोर्ड गठन का गणित पेचीदा हो गया है। बहुमत का जादुई आंकड़ा जुटाने के लिए दोनों ही प्रमुख दलों ने निर्दलीयों के सहारे किलाबंदी का रास्ता अपनाया है। भाजपा ने 7 निर्दलीय पार्षदों को अपने पाले में मिला लिया है। इसके बाद भाजपा खेमे में कुल पार्षदों की संख्या 52 हो गई है। वहीं, कांग्रेस भी पीछे नहीं रही और उसने 4 निर्दलीय पार्षदों का समर्थन हासिल कर अपना संख्याबल 48 तक पहुंचा दिया है। जोधपुर में महापौर के लिए 25 और उप महापौर के 26 को चुनाव है।

क्रॉस वोटिंग और विधायकों/नेताओं की सेंधमारी की आशंका को देखते हुए दोनों पार्टियों ने अपने-अपने पार्षदों के बाडेबंदी में रखा है। भाजपा ने चुनाव के तुरंत बाद 11 सितंबर की रात से ही पार्षदों को बालोतरा-नाकोड़ा के पास एक रिसॉर्ट में भेज दिया गया था, जिसमें बाद में 7 निर्दलीय भी शामिल हो गए। वहीं, कांग्रेस ने 13 सितंबर की रात को अपने पार्षदों और 4 समर्थित निर्दलीयों को पुष्कर के रिसॉर्ट में शिफ्ट कर दिया था।

भाजपा : सिखाया वोट डालने की 'एबीसी'

नगर निगम महापौर चुनाव अब अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है। पिछले 12 दिनों बाड़ेबंदी में समय बिता रहे भारतीय जनता पार्टी के पार्षव को अब चुनाव से ठीक पहले 'स्पेशल ट्रेनिंग' दी जा रह है। शुक्रवार को होने वाले महापौर चुनाव में एक भी वो खारिज न हो और न ही कोई चूक हो, इसके लिए वरिष्ट नेताओं ने पार्षदों को बैलेट पेपर थमाकर फोल्डिंग न लेकर बॉक्स में डालने तक का 'एबीसी' (प्रैक्टिकट अभ्यास) सिखाया। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मद राठौड़ कैम्प में पहुंचे और पार्षदों को एकजुट होकर बो गठन में भूमिका निर्वहन का आह्वान किया।

पहले दिन के डेमो सेशन में बाकायदा एक वास्तविक चुनाव जैसा माहौल बनाया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने सभी निर्वाचित पार्षदों को बैलेट पेपर थमाए और उन्हें समझाया कि कैसे अपने प्रत्याशी के नाम के आगे सटीक मोहर लगानी है। यही नहीं, वोट डालने के बाद बैलेट पेपर को सही तरीके से फोल्ड करके पेटी में डालने की बारीकियों का भी प्रैक्टिकल अभ्यास कराया गया। कैंप में भाजपा के अपने 45 निर्वाचित पार्षद और पार्टी को समर्थन दे रहे 7 निर्दलीय पार्षद शामिल हैं। पार्टी संगठन यह सुनिश्चित कर रहा है कि सभी 52 वोट पूरी तरह सुरक्षित रहें और चुनाव के दिन कोई तकनीकी गलती न हो।

कांग्रेस : गहलोत ने पार्षदों को दी नसीहत

इधर, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार रात पुष्कर की होटल में बाड़ेबंदी में नगर निगम जोधपुर के नवनिर्वाचित पार्षदों से वन-टू-वन मुलाकात की और निगम में कांग्रेस का बोर्ड बनाने की 'भोळाावण' दी। साथ ही सभी पार्षदों से अपने-अपने वार्डों में खूब विकास कराने के साथ-साथ बुजुर्गों की पेंशन का ध्यान रखने की नसीहत भी दी। दरअसल, निगम के 100 वार्डों की मतगणना के बाद नवनिर्वाचित 44 और चार निर्दलीय पार्षदों को बाड़ेबंदी के तहत पुष्कर ले जाया गया था। जो अभी तक एक होटल में ठहरे हुए हैं। इन सभी से मिलने के लिए पूर्व सीएम अशोक गहलोत बुधवार शाम पुष्कर की होटल पहुंचे। महापौर पद के प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह सोलंकी, करणसिंह उचियारड़ा, पूर्व विधायक मनीषा पंवार, धर्मेन्द्र राठौड़, सुपारस भंडारी, कुश गहलोत, शहजाद सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया।

पूर्व सीएम गहलोत ने होटल में पार्षदों के साथ मीटिंग ली। साथ ही प्रत्येक पार्षद से व्यक्तिगत मुलाकात कर महापौर पद के लिए चुनाव में राजेन्द्र सिंह सोलंकी को मजबूत बनाने और कांग्रेस का बोर्ड बनाने की भोळावण दी। पूर्व सीएम गहलोत ने नवनिर्वाचित पार्षदों से कहा कि जनता ने कांग्रेस पर भरोसा करके उन्हें जीताया है। इसलिए अपने-अपने वार्डों में खूब विकास कार्य करवाओ। साथ ही वार्ड के सभी बुजुर्गों जुर्गों की पेंशन का जरूर ध्यान रखें।

बोर्ड बना तो जयपुर में आवास पर भोजन कराऊंगा

वन-टू-वन के साथ-साथ पार्षदों व वरिष्ठ नेताओं के साथ मीटिंग के दौरान पूर्व सीएम गहलोत ने कांग्रेस का बोर्ड बनाने व राजेंद्र सिंह सोलंकी को मजबूत बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि निगम में कांग्रेस का बोर्ड बना तो सभी को जयपुर में आवास बुलाकर साथ में भोजन भी करेंगे।

महापौर पद के लिए मतदान कल

नगर निगम जोधपुर में महापौद पद के लिए शुक्रवार को मतदान होगा। इसके लिए भाजपा व कांग्रेस के नवनिर्वाचित पार्षदों के मतदान से ठीक पहले निगम कार्यालय पहुंचने की संभावना है। निगम के 100 वार्ड के लिए 11 सितम्बर को मतदान हुआ था। 14 सितम्बर को मतगणना हुई थी। 100 में से 45 वार्ड में भाजपा व 44 में कांग्रेस जीती है। जबकि एक आरएलपी और 10 निर्दलीय पार्षद बनें। महापौर पद के लिए भाजपा के पार्षद प्रसन्नचन्द मेहता और कांग्रेस से हाईब्रिड प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह सोलंकी ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। अन्य कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं है। अब शुक्रवार सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक निगम कार्यालय परिसर में तृतीय मंजिल पर कमरा-307 में महापौर पद के लिए मतदान होगा। इसके तुरंत बाद मतगणना की जाएगी। 26 सितम्बर को उप महापौर पद के लिए मतदान होगा।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग