22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खतरनाक इरादे से जोधपुर आए पंजाब के 2 शॉर्प शूटर, पूर्व विधायक की रेकी की भी चर्चा, कौन था निशाने पर?

पंजाब के 2 शूटर किसी खतरनाक इरादे से जोधपुर आए थे। पुलिस अब इस बिंदु पर जांच कर रही है कि दोनों शूटरों को जोधपुर किसके इशारे पर भेजा गया था।
2 min read
Google source verification
jodhpur crime

Jodhpur Crime: पुलिस की गिरफ्त में दोनों शॉर्प शूटर (फोटो-पत्रिका)

जोधपुर। पांच-पांच लाख रुपए के इनामी पंजाब के दो शूटर किसी खतरनाक इरादे से जोधपुर आए थे। दोनों जोधपुर संभाग में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। एयरपोर्ट थाना पुलिस और एजीटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में पकड़े गए दोनों आरोपियों को अदालत ने 10 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अब उनसे जोधपुर आने के मकसद, स्थानीय संपर्क और संभावित टारगेट को लेकर कड़ी पूछताछ कर रही है ।

एसीपी सेंट्रल संदीपसिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि दोनों आरोपी रविवार को एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के एक होटल के कमरा नंबर 204 से पकड़े गए थे। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने पहले गलत नाम-पता बताया, लेकिन दस्तावेज संदिग्ध लगने पर गहन पूछताछ की गई तो उनकी पहचान जसकरण सिंह उर्फ करण उर्फ सन्नी उर्फ कट्टा और राजिन्द्र उर्फ बिल्ला के रूप में हुई ।

दोनों फाजिल्का, पंजाब के रहने वाले हैं। तलाशी में दोनों के कब्जे से अफीम का दूध, एक रिवॉल्वर, नकदी, मोबाइल फोन, सिम और सिग्नल व स्नैपचैट आईडी लिखी पर्ची मिली थी। पुलिस के अनुसार दोनों पंजाब में हत्या सहित कई गंभीर मामलों में वांछित हैं और पंजाब पुलिस ने दोनों पर पांच-पांच लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा है ।

किसके इशारे पर आए?

जोधपुर पुलिस अब इस बिंदु पर जांच कर रही है कि दोनों शूटरों को जोधपुर किसके इशारे पर भेजा गया था। उनके स्थानीय संपर्कों और संभावित टारगेट के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में दोनों के लॉरेंस विश्नोई-आरजू विश्नोई गैंग से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि जोधपुर आने के बाद उन्होंने किन लोगों से संपर्क किया और किन स्थानों पर गए।

पूर्व विधायक की सुरक्षा बढ़ाई

सूत्रों के अनुसार आरोपियों के पास जोधपुर संभाग के एक पूर्व विधायक की फोटो मिली और पूर्व विधायक की रेकी किए जाने की जानकारी सामने आई है । इसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई है । हालांकि जोधपुर पुलिस ने पूर्व विधायक की रेकी या फोटो मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। संबंधित जिले के एसपी ने सामान्य रूप से सुरक्षा बढ़ाए जाने की बात कही है। सुरक्षा कारणों से पूर्व विधायक का नाम नहीं दिया जा रहा है ।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग