जोधपुर

Loksabha Chunav 2024: कांग्रेस को बड़ी राहत, जोधपुर प्रत्याशी करण सिंह उचियारड़ा के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट निरस्त

Loksabha Chunav 2024: वारंट सोशल मीडिया पर वायरल होने पर करण सिंह के अधिवक्ता दुर्गासिंह शक्तावत ने न्यायालय के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया।

less than 1 minute read
Apr 23, 2024

Loksabha Chunav 2024: जोधपुर से कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह उचियारड़ा के खिलाफ उदयपुर एनआई 7 कोर्ट की ओर से जारी गिरफ्तारी वारंट को कोर्ट ने सोमवार को बिना तामील के वापस मंगवा लिया। न्यायालय ने पूर्व में यह वारंट 16 अप्रेल को जारी किया था। यह वारंट सोशल मीडिया पर वायरल होने पर करण सिंह के अधिवक्ता दुर्गासिंह शक्तावत ने न्यायालय के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया।

अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि 29 फरवरी को मामले में अण्डर टेकिंग पेश की गई थी। कोर्ट ने आगामी पेशी 13 मई दी गई है। कोर्ट की ऑर्डर शीट पर यह तारीख 13 अप्रेल की गई, जबकि इस तारीख द्वितीय शनिवार का अवकाश था और अगले दिन रविवार है। इस कारण उन्हें 13 अप्रेल की जानकारी नहीं है।

इस पर कोर्ट ने प्रार्थना पत्र स्वीकार कर जारीशुदा गिरफ्तारी वारंट को निरस्त कर दिया तथा पुलिस कमिश्नर जोधपुर को वारंट अदम तामील रिकॉल किया है। प्रकरण में आगामी सुनवाई 20 मई को नियत की है। गौरतलब है कि यह मामला उदयपुर के सुखाड़िया सर्किल पर जमीन के विक्रय से संबंधित चेक से जुड़ा है। परिवादी सुरेश कुमार रलोती ने 5 करोड़ रुपए के चेक अनादरण करने को लेकर शिकायत दर्ज कराई।

Also Read
View All

अगली खबर