जोधपुर

मानसून के मौसम में जोधपुर में चली लू

शहर में पारा 41 डिग्री पार, सामान्य से 5 डिग्री अधिक रहा तापमान
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Jul 2024, 8:32 PM IST
Feature image

जोधपुर. मानसून पहुंचने के बावजूद बुधवार को प्रदेश के तीन स्थानों जोधपुर, फलोदी और जैसलमेर में लू (हीटवेव) रिकॉर्ड की गई। जैसलमेर में पारा 43.5, फलोदी में 43.2 और जोधपुर में 41.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जोधपुर और जैसलमेर में पारा सामान्य से 5 डिग्री अधिक था। भीषण उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। इंसानों के साथ पशु पक्षी भी छटपटाने लगे।लू चलने के बाद शाम को जोधपुर में मौसम पलटा और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई, लेकिन इससे मामूली राहत ही मिल सकी। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक दो दिन में बंगाल की खाड़ी में एक नया सिस्टम बनने से बारिश की उम्मीद है।

आधा डिग्री और होता तो रात भी गर्म रिकॉर्ड होती

जोधपुर में बुधवार को न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहा जो सामान्य से चार डिग्री अधिक था। अगर तापमान आधा डिग्री अधिक होता तो गर्म रात होती। शहर में सुबह से ही भीषण उमस थी। हवा में आपेक्षिक आर्द्रता 72 प्रतिशत थी। हवा की गति भी मंद थी। ऐसे में सुबह सैर और काम पर निकलने वाले लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। स्नान करके बाहर निकलने के बावजूद लोग पसीने में भीग रहे थे।

दिन में हांफने लगा शरीर

सूर्यनगरी में दिन चढ़ने के साथ उमस बढ़ने लगी। दोपहर होते होते पारा 41.2 डिग्री पर पहुंचा, लेकिन इस समय भी नमी का स्तर 57 प्रतिशत थी। इतनी अधिक गर्मी के कारण शरीर हांफने लग गया। बुजुर्ग और बीमार व्यक्तियों के लिए यह गर्मी असहनीय थी।

Updated on:
17 Jul 2024, 8:32 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पिता के लिए राजस्थान हाइकोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड किए 3 फर्जी जमानत ऑर्डर, पूछताछ में IT एक्सपर्ट बेटे ने खोले कई राज

Jodhpur Sarpanch Election 2026: जोधपुर के भावी ग्राम पंचायत में 15 नवंबर को सरपंच-पंच का पुनर्मतदान, 16 को उपसरपंच चुनाव

जोधपुर: दिवाली के दिन घर के सामने ही हुई मजदूर की मौत, 3 मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, 80 घरों में नहीं जल पाए चूल्हे

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारियों को भी मिलेगा न्यूनतम वेतन, 60 दिन में लागू करने के निर्देश

नदी की दर्ज चौड़ाई से छेड़छाड़ नहीं, 100 मीटर सुरक्षा क्षेत्र भी रहेगा; नदियों के प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता