जोधपुर

जोधपुर क्राइम फाइल : चार दिन से फंदे पर झूल रहे शव को देख उड़े होश, पढ़ें अपराध की ये भयानक घटनाएं

पुलिस के अनुसार गंगलाव पोल बकरा मंडी क्षेत्र में सुशील व्यास पुत्र दाउलाल, एक मकान में किराए पर रहता था।

3 min read
man committs suicide, suicide in jodhpur, dead body recovered in jodhpur, man found dead, crime news of jodhpur, jodhpur news

चार दिन पुराना शव कमरे में फंदे पर मिला

जोधपुर . खाण्डा फलसा थाना क्षेत्र के गंगलाव पोल बकरा मंडी एरिया में सोमवार शाम को एक मकान के बंद कमरे में चार दिन पुराना शव फंदे पर झूलता मिला। शव एमजीएच अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गंगलाव पोल बकरा मंडी क्षेत्र में सुशील व्यास पुत्र दाउलाल, एक मकान में किराए पर रहता था। होली के दिन वह मोहल्लेवासियों को दिखा था। सोमवार शाम को पड़ोसियों को उसके कमरे से बदबू आई तो उन्होंने मकान मालिक को बताया। इस पर कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ा तो उसका शव आधा झूला हुआ मिला। शव करीब चार दिन पुराना बताया जा रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बदबू के कारण शव एम्बुलेंस से नहीं ले जाया जा सका। मोक्ष वाहन से शव एमजीएच की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस का कहना है कि उसके परिजन जयपुर रहते हैं, वह यहां एक कमरे में किराए रहता था। परिजनों को इत्तला कर दी गई है। मौके पर खून के धब्बे मिले हैं।

ये भी पढ़ें

video : बारहवीं साइंस, कॉमर्स व कला वर्ग की परीक्षाएं 8 मार्च से

-----

होटल में रुके व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत

जोधपुर. शहर की नई सड़क स्थित एक होटल में रुके व्यक्ति की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक उदयमंदिर इलाके में नई सड़क पर एक निजी होटल में ठहरे गुवाहाटी असम निवासी मनोजीत देव पुत्र मीहिर देव की शनिवार शाम तबीयत बिगड़ गई। होटल कर्मचारियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। रविवार शाम उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि वह शराब पीने का आदी था। फिलहाल मौत का कारण सामने नहीं आया है।

-------

ठगी करने वालों के झांसे में न आएं अभ्यर्थी: एसपी
जोधपुर. पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण राजन दुष्यंत ने कहा कि इस बार कि कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल हो रहे अभ्यर्थी किसी भी दलाल या ठगी करने वाले गिरोह के झांसे में न आएं। एसपी ने बयान जारी कर कहा कि परीक्षा ऑनलाइन होगी। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होगी और अभ्यर्थियों को किसी के झांसे में आने की जरूरत नहीं है। परीक्षा में मदद के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह केवल रुपए ऐंठ सकते हैं। एेसे में इस तरह के लोगों से सावधान रहें।

---------

रिश्वत लेने के आरोपी मेल नर्स को तीन साल का कठोर कारावास

जोधपुर. भ्रष्टाचार निवारण के विशेष सत्र न्यायालय के न्यायाधीश रामसुरेश प्रसाद ने भ्रष्टाचार के आरोपी मथुरादास माथुर अस्पताल के मेल नर्स को तीन साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। न्यायालय ने सरदारपुरा निवासी आरोपी कैलाश राही पुत्र नारायण दास को 44 हजार रुपए के जुर्माना भरने का आदेश भी दिया। अंतिम बहस के दौरान सहायक निदेशक अभियोजन एनके सांखला ने आरोपी को पंद्रह हजार रुपए लेते हाथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के अधिवक्ता ने मामले को गलत बताया। दोनों पक्षों को सुनकर न्यायाधीश ने लिखा कि जिम्मेदार पद पर रहते हुए रिश्वत लेने के अपराध में रियायत नहीं दी जा सकती। न्यायालय ने पीसी एक्ट की तीन धाराओं में आरोप प्रमाणित मानते हुए अभियुक्त को सजा सुनाई। मामले के अनुसार मदनमोहन शर्मा ने एसीबी को एक शिकायत पेश की। इसमें बताया कि एमडीएम में मेल नर्स कैलाश राही ने दवाइयों का कमीशन नहीं देने पर उसके पुत्र के खिलाफ एससीएसटी एक्ट में झूठा मुकदमा दर्ज करवा दिया। आरोपी ने मुकदमा वापस लेने, वकील खर्च तथा पुलिस को रिश्वत देने सहित कुल एक लाख रुपए की मांग की। एसीबी ने 11 फरवरी 2005 को आरोपी को पंद्रह हजार रुपए तथा तीन चेक बतौर रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। एसीबी ने अनुसंधान कर न्यायालय में चालान पेश किया, जहां अभियुक्त को सजा मिली।

ये भी पढ़ें

गणगौर पूजन में उमड़ रही जोधपुर की आस्था, प्रतिमाओं में उकेरी मारवाड़ी परंपरा
Published on:
06 Mar 2018 09:51 am
Also Read
View All