
एआई तस्वीर
जोधपुर। रेलवे बोर्ड ने पश्चिमी राजस्थान के रेल नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मेड़ता रोड–बीकानेर रेलखंड के दोहरीकरण की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को मंजूरी दे दी है। करीब 170 किमी लंबे इस प्रोजेक्ट पर लगभग 1533 करोड़ रुपए खर्च होंगे और इसे चार वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
यह वीडियो भी देखें
इस परियोजना के पूरा होने पर जोधपुर-बीकानेर रूट पर ट्रेनें क्रॉसिंग की वजह से नहीं अटकेंगी। अंतिम मंजूरी के लिए प्रस्ताव नीति आयोग को भेजा गया है, इसके बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि इस प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार कर ली गई है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से यात्रियों को राहत मिलेगी।
फिलहाल सिंगल लाइन होने के कारण ट्रेनों को क्रॉसिंग के लिए लंबे समय तक रुकना पड़ता है, जिससे यात्रियों और मालगाड़ियों दोनों को देरी का सामना करना पड़ता है। डबल लाइन बनने के बाद बीकानेर से जोधपुर, जयपुर और दिल्ली के बीच ट्रेनों की गति और समयपालन में सुधार होगा। दोहरीकरण के बाद बीकानेर से जोधपुर, जयपुर और दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेनों की औसत गति में सुधार होगा और मालगाड़ियों के संचालन के लिए भी नया कॉरिडोर उपलब्ध होगा।
वहीं उत्तर पश्चिम रेलवे के लूनी-मारवाड रेलखंड के पाली मारवाड एवं बोमादडा स्टेशनों के बीच ब्रिज ग्रिडर लॉन्चिंग कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कारण जोधपुर-साबरमती ट्रेन रद्द रही। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि गाड़ी संख्या 14821 जोधपुर-साबरमती ट्रेन 9 व 11 अप्रेल को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14822 साबरमती-जोधपुर ट्रेन 10 व 12 अप्रेल को रद्द रहेगी।
उत्तर-पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल पर मदार-पालनपुर रेल खंड के रानी-खीमेल स्टेशनों के बीच स्थित ब्रिज संख्या 641 पर आरसीसी बॉक्स लॉन्च करने के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित होने वाली ट्रेनें रद्द, डायवर्ट और रेगुलेट रहेंगी।
Updated on:
09 Apr 2026 02:31 pm
Published on:
09 Apr 2026 02:31 pm
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
