जोधपुर

निर्विरोध निर्वाचित हुई प्रंबध कार्यकारिणी

आज चुने जाएगे अध्यक्ष व उपाध्यक्ष

less than 1 minute read
Feb 10, 2021
निर्विरोध निर्वाचित हुई प्रंबध कार्यकारिणी
निर्विरोध निर्वाचित हुई प्रंबध कार्यकारिणी

खारिया मीठापुर (जोधपुर). दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड के होने वाले प्रंबध कार्यकारिणी संचालक मंडल के चुनाव की प्रक्रिया के तहत गंाव की डेयरी मे बुधवार को ग्यारह सदस्य निर्विरोध चुने गए। चुनाव अधिकारी रूपसिंह चारण ने बताया कि गंाव की डेयरी मे कुल 119 पशुपालक मतदाता है। यहां ग्यारह सदस्यो का बोर्ड बनता है। इनमे से दो आरक्षित महिला वर्ग की सीटो पर व एक अनुसुचित जाति वर्ग से एक आवेदन होनेे से तीन सदस्यो को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। जानकारी के अनुसार महिला वर्ग से संंतोषमाली पत्नि तेजसिंह व प्रेमादेवी पत्नि धर्माराम व अनुसुचित जाति वर्ग से ताराचंद मेघवाल को र्निविरोध निर्वाचित किया गया। शेष आठ पदो पर 29 पशुपालक चुनाव मैदान मे थे जिनमे से 21 आवेदको ने तय तिथि पर अपने नाम वापस ले लिए । जानकारी के अनुसार हरजीराम सीरवी, किशनाराम बांगडा, भीयाराम सीरवी, हडमानराम सीरवी, देवाराम सेपटा, मनोहरसिह राठौड, भीकाराम गुर्जर, घूमनाराम माली,संतोषदेवी, प्रेमादेवी व ताराचंद मेघवाल सहित कुल 11 पशुपालक निर्विरोध निर्वाचित हुए। इनमे से गुरूवार को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुने जाएगे।

Published on:
10 Feb 2021 07:26 pm
Also Read
View All
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनिता बिश्नोई को जल्द मिलने वाली है अस्पताल से छुट्टी, जानिए सोशल मीडिया पर क्या बोले यूजर्स

मंच से लिया गया विधायक का नाम, कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल गए चिकित्सा मंत्री, फलोदी की सियासत में छिड़ी नई बहस

राजस्थान में तबादलों से हटा बैन, फिर भी थर्ड ग्रेड टीचर्स को नहीं मिली राहत, गुस्साए शिक्षकों ने दी आंदोलन की चेतावनी

क्या ‘काला हिरण’ फिल्म की जोधपुर में होगी शूटिंग? अपने हर प्रोजेक्ट से चर्चा में रहने वाले अमित ज्याणी ने इंटरव्यू में खोले कई राज

CA Success Story: जोधपुर की अर्पिता की 4th और अनुष्का की 34वीं रैंक, सोशल मीडिया से बनाई दूरी, पढ़ें सक्सेज स्टोरी