जोधपुर

जोधपुर के MDM अस्पताल पहुंचे चिकित्सा मंत्री खींवसर, व्यवस्थाएं देखीं, मरीजों से की बातचीत

मंत्री खींवसर ने सबसे पहले मथुरादास माथुर हॉस्पिटल के ट्रोमा सेंटर का निरीक्षण किया। यहां मरीजों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई थीं। इसके बाद मंत्री खींवसर ओपीडी और दवा काउंटर का भी निरीक्षण करने पहुंचे।

less than 1 minute read
Feb 13, 2025

राजस्थान के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने गुरुवार को जोधपुर के मथुरादास माथुर हॉस्पिटल का आकस्मिक निरीक्षण किया। हालांकि मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के दौरे की किसी को भी जानकारी नहीं थी। जब खींवसर मथुरादास माथुर हॉस्पिटल के ट्रोमा सेंटर के गेट पर पहुंचे, तब उन्होंने अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित को फोन कर दौरे की जानकारी दी।

मरीजों से की बातचीत

इसके बाद मंत्री ने सबसे पहले ट्रोमा सेंटर का निरीक्षण किया। यहां मरीजों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई थीं। इसके बाद मंत्री खींवसर ओपीडी और दवा काउंटर का भी निरीक्षण करने पहुंचे। यहां भी मरीजों की लंबी लाइन थी। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद कार्डियक इमरजेंसी में मरीजों और डॉक्टरों से बातचीत की।

यह वीडियो भी देखें

उन्होंने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया। मंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अस्पताल प्रशासन ने अपनी समस्याओं को बताया है। वहीं हमने भी कुछ सुझाव दिए हैं। इसके बाद बैठकर इस पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। वित्तीय घाटे पर उन्होंने कहा कि अब लाइफ सेविंग ड्रग्स काफी महंगी हो चुकी है। ऐसे में इस पर भी मंथन किया जाएगा।

इसके बाद वे महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने रेबीज टीकों की जानकारी ली। यहां नर्सिंग अधिकारी ने उन्हें बताया कि शहर में डॉग बाइट के केस तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इस दौरान उनके साथ IAS गायत्री राठौड़, एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर बीएस जोधा, अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर विकास राजपुरोहित मौजूद रहे।

Published on:
13 Feb 2025 03:24 pm
Also Read
View All

अगली खबर