
पॉक्सो स्पेशल न्यायालय जोधपुर, पत्रिका फोटो
Brave Mother Story: सामान्यतया माता पिता अपने बच्चों के लिए जीवन पर्यंत त्याग कर उन्हे सभ्य नागरिक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। अपने बच्चों के प्रति उनका मोह जीवनभर रहता है। वहीं जोधपुर के एक अनोखे मामले में मां ने न्याय को प्राथमिकता देते हुए अपनी ममता का गला घोंट दिया और कोर्ट में गवाही देकर अपने बेटे को सजा दिलाई है।
राजस्थान के जोधपुर जिले में एक ऐसी मां की कहानी सामने आई है जो अपनी रेप पीड़िता दो बहुओं को इंसाफ दिलाने के लिए अपने ही बेटे के खिलाफ खड़ी हो गई। इस मां ने बेटे के लिए मोह को त्याग कर मानवता, न्याय और सच्चाई का रास्ता चुना। जोधपुर की एक पॉक्सो स्पेशल कोर्ट ने एक आरोपी को अपने ही दो छोटे भाइयों की पत्नियों के साथ बलात्कार का दोषी ठहराया और उसे 10 साल कैद की सजा सुनाई।
जानकारी के अनुसार जोधपुर के पीपाड़ थाने के एक गांव में 5 साल पहले जुलाई 2021 में एक परिवार की ओर से मामला दर्ज किया गया। इसमें आरोप लगाया कि आरोपी ने परिवार की छोटी बहू के साथ दुराचार करने की कोशिश की जब वह सो रही थी। लेकिन उसके चिल्लाने पर सास आ गई तो आरोपी बेटा भाग गया।
इसके बाद यह भी पता चला कि आरोपी ने कुछ समय पहले बड़ी बहू के साथ भी डरा धमकाकर बलात्कार किया था जब वह शौच के लिए बाहर गई थी। बड़ी बहू ने इस घटना के बारे में अपने पति को भी बताया, लेकिन लोक-लाज की वजह से उन्होंने इस घटना को लेकर चुप्पी साध ली और किसी को कुछ भी नहीं बताया। वहीं आरोपी ने घर की छोटी बहू के साथ फिर से बलात्कार किया तो इस बार छोटी बहू ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई।
कोर्ट में इस पूरे मामले में मां की भूमिका सबसे अहम रही। आरोपी की मां ने ना सिर्फ अपनी दोनों बहुओं को बचाया बल्कि पहले उसने पुलिस में भी अपना बयान दर्ज करवाया। जब कोर्ट में गवाही देने का वक्त आया तब भी आरोपी की मां ने अपना मन नहीं बदला। उसने अपने ही बेटे को आदतन अपराधी बताते हुए कोर्ट से उसे कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।
Updated on:
07 Apr 2026 01:46 pm
Published on:
07 Apr 2026 01:45 pm
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
