
फोटो पत्रिका नेटवर्क
जोधपुर। गर्मी के मौसम और जलसंकट की चुनौती को देखते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) ने क्लोजर अवधि के दौरान डिग्गियों से वाटर मैनेजमेंट (जल प्रबंधन) कर डिग्गियों में बड़े पैमाने पर जल संग्रहण कर लिया है। क्लोजर के अंतिम चरण में जब पंजाब से नहर के माध्यम से पानी पहुंचने में समय लगेगा। ऐसे में, इस रणनीति से करीब 1581 गांवों को पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की किल्लत काफी हद तक कम होगी।
इनमें जोधपुर, फलोदी व बाड़मेर जिले के गांवों तक पानी की सप्लाई होगी। इंदिरा गांधी नहर सहित अन्य जल स्रोतों में निर्धारित क्लोजर के दौरान विभाग ने पूर्व तैयारी करते हुए विभिन्न जलाशयों और डिग्गियों को भरने का कार्य प्राथमिकता से पूरा कर लिया है। इन डिग्गियों में संग्रहित पानी अब क्लोजर के अंतिम चरण में उपयोग में लिया जाएगा, ताकि जलापूर्ति बाधित न हो।
विभाग की ओर से इस बार जल प्रबंधन को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई है। जिन क्षेत्रों में हर साल पानी की समस्या अधिक रहती है, वहां अतिरिक्त भंडारण क्षमता सुनिश्चित की गई है। साथ ही वितरण तंत्र को भी दुरुस्त किया गया है, ताकि पानी का समान और नियमित वितरण हो सके।
ग्रामीणों के लिए यह व्यवस्था राहत भरी साबित हो सकती है, क्योंकि गर्मी के चरम पर अक्सर जल संकट गहराता है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे पानी का उपयोग सावधानीपूर्वक करें और अनावश्यक बर्बादी से बचें, ताकि उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम लाभ सभी तक पहुंच सके।
डिग्गियों में संग्रहित पानी व लाभान्वित होने वाले गांव
डिग्गी योजना का नाम------------------------------ लाभान्वित गांव
माणकलाव, खांगटा, माणकलाव, दईजर, बनाड़-- 114
माणकलाव, दांतीवाड़ा, पीपाड, बिलाडा-- 133
तिंवरी, ओसियां, मथानिया, भोपालगढ़-- 169
खुडियाला, जिया बेरी, आगोलाई , बालेसर- 127
केरू, बेरू, जोलियाली----------------- 36
पांचला, घेवड़ा, चैराई----------------- 104
देवानियां, नाथडाऊ----------------- 332
पीलवा, लोहावट--------------------- 16
फलोदी सिटी, बावड़ी कलां, जालोड़ा--- 43
जोड हिन्दालगोल, जाम्बा घंटियाली-- 20
गेटोर-कानासर-------------- 56
कानसिंह की सीड (लुम्बानिया)-----29
तखत सागर------------------------ 398
सुरपुरा-------------------------------- 04
कुल----------------------------------- 1581
क्षेत्र की डिग्गियों में जल स्टोरेज का काम किया जा चुका है। जिनकी मॉनिटरिंग की जा रही है। क्लोजर के अंतिम चरण में इन डिग्गियों से करीब 1580 शहरी क्षेत्रों व गांवों में जलापूर्ति की जाएगी।
Published on:
07 Apr 2026 03:45 pm
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
