जोधपुर

पैदल जा रहे छात्र के हाथ से मोबाइल लूटा

- सीसीटीवी फुटेज मिलने पर गुमशुदगी के बाद एफआइआर दर्ज
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Feb 2020, 1:01 AM IST
पैदल जा रहे छात्र के हाथ से मोबाइल लूटा
पैदल जा रहे छात्र के हाथ से मोबाइल लूटा

जोधपुर. रातानाडा में आर्य समाज भवन के पीछे पैदल जा रहे छात्र के हाथ से मोटरसाइकिल सवार दो युवक मोबाइल लूटकर भाग निकले। लुटेरों के सीसीटीवी फुटेज मिलने पर वारदात के पन्द्रह दिन बाद एफआइआर दर्ज की गई।

पुलिस के अनुसार मूलत: पचपदरा (बाड़मेर) तहसील के अराबा दुदावतान हाल अजीत कॉलोनी निवासी महिपालसिंह पुत्र पुखराजसिंह गत 29 जनवरी की दोपहर ढाई बजे आर्य समाज मंदिर के पीछे स्थित लाइब्रेरी से पैदल ही घर लौट रहा था। मोबाइल दुकान के पास खड़ा होकर मोबाइल में कुछ चेक करने लगा। इतने में मोटरसाइकिल सवार दो युवक आए और झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया। फिर तेज रफ्तार से भाग निकले। युवक ने लुटेरों का पीछा किया, लेकिन दोनों पकड़ में नहीं आ पाए।
वह थाने पहुंचा और शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने लूट की बजाय गुमशुदगी दर्ज कर ली। अब जांच के दौरान लुटेरों के सीसीटीवी फुटेज सामने आने पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया। फिलहाल लुटेरों का सुराग नहीं लग पाया है।

Updated on:
14 Feb 2020, 1:01 AM IST
Published on: