जोधपुर

कहासुनी के बाद चालक से मारपीट कर रुपए लूटे

-एसयूवी में सवार हमलावर फरार

less than 1 minute read
कहासुनी के बाद चालक से मारपीट कर रुपए लूटे

जोधपुर. बनाड़ थानान्तर्गत जाजीवाल धोरा गांव में कहासुनी के बाद सीमेंट सप्लाई करने वाले चालक से मारपीट कर 16,800 रुपए लूट लिए गए। एक नामजद व अन्य के खिलाफ बनाड़ थाने में लूट का मामला दर्ज कराया गया।

पुलिस के अनुसार मूलत: भोजासर थानान्तर्गत जैसला हाल माता का थान में अमन नगर निवासी महिपाल पुत्र गणपतराम बिश्नोई सीमेंट कंपनी में वाहन चालक है। वह रविवार को माता का थान से सीमेंट भरने के बाद जाजीवाल में जम्भेश्वर ढाणी सप्लाई करने गया, जहां सीमेंट खाली करने के बाद उसे 16,800 रुपए भुगतान किए गए। इस दौरान वहां एसयूवी में मौजूद तीन युवकों से कहासुनी हो गई। फिर वह वहां से रवाना हो गया। रास्ते में एक प्याऊ के पास एसयूवी में तीनों आए और ओवरटेक कर उसे रुकवाया। वे उससे गाली-गलौच करने लगे। कुछ आगे जाकर उन्होंने कार रोकी। तीनों युवक नीचे उतरे। हाथ में लोहे की रॉड लिए एक व्यक्ति ने वाहन की फाटक खोली और चालक महिपाल के पांव पर तीन-चार वार कर दिए। मोबाइल भी तोड़ डाला और कमीज की जेब से 16,800 रुपए लूटकर भाग निकले। चालक ने आस-पास के लोगों की मदद से मालिक व पुलिस को सूचना दी। बनाड़ थाने में एसयूवी चालक जाजीवाल निवासी सुनील पुत्र बाबूलाल बिश्नोई व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया। थानाधिकारी अशोक आंजणा का कहना है कि साइड को लेकर दोनों पक्षों में विवाद व मारपीट हुई। लूट के आरोपों के बारे में जांच की जा रही है।

Published on:
17 Mar 2020 02:09 am
Also Read
View All