जोधपुर

Monsoon latest Alert: राजस्थान के लिए IMD का नया येलो अलर्ट, यहां शुरु होने वाली है झमाझम बारिश

राजस्थान के कई जिलों में मौसम की मेहरबानी बनी हुई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Sep 2023, 11:52 AM IST
imd_heavy_rain_alert01.jpg

जोधपुर। राजस्थान के कई जिलों में मौसम की मेहरबानी बनी हुई है। इस बीच जयपुर मौसम केंद्र ने आगामी तीन घंटों के भीतर भीलवाड़ा, करौली, सवाईमाधोपुर, दौसा, बूंदी, टोंक, चित्तौड़गढ़, अजमेर, बारां, कोटा और झालावाड़ जिलों में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।

वहीं जोधपुर की बात करें तो मानसून फीका पड़ने के बाद अब तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। मारवाड़ के अधिकांश हिस्सों में गुरुवार को तापमान 35 डिग्री के पास पहुंच गया, वहीं कुछ स्थानों पर पारा इससे ऊपर रिकॉर्ड किया गया। पिलानी 38.8 डिग्री के साथ सर्वाधिक गर्म स्थान रहा। तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ हवा में अत्यधिक नमी के कारण अब उमस फिर से सताने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान में अगले दो दिन तक बारिश होने की संभावना है, लेकिन पश्चिमी राजस्थान में अब बरसात की उम्मीद फिलहाल नहीं है। मानसून अभी तक बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बनने के बाद एक बार फिर से बरसात का सिलसिला शुरू होगा।


सूर्यनगरी में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री रहा। आसमां में सूरज व बादलों की लुकाछिपी के बीच धूप निकल आई। हवा में 84 फीसदी नमी होने और तापमान बढऩे से दोपहर होते-होते उमस व्याप्त हो गई। शहर में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री पहुंच गया। उस समय हवा में 56 फीसदी आपेक्षिक आद्रता थी, जिसके कारण हल्की उमस रही। शाम ढलने के बाद भी उमस का असर बना रहा। ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा। जैसलमेर में पारा 37.4, बाड़मेर में 33.8, फलोदी में 36.8 और जालोर में 34.8 डिग्री मापा गया।

Published on: