उम्मेद भवन पैलेस जोधपुर का एक ऐतिहासिक और भव्य महल है, जिसका निर्माण महाराजा उम्मेद सिंह ने 1929 में शुरू करवाया था और यह 1943 में बनकर पूरा हुआ।
MP के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह की शादी का आयोजन 6 मार्च को राजस्थान के जोधपुर जिले में होने जा रहा है। यह भव्य शादी उम्मेद भवन पैलेस में संपन्न होगी। इस रॉयल वेडिंग में कई बड़े राजनेताओं और देश के प्रसिद्ध उद्योगपतियों के शामिल होने की संभावना है।
कार्तिकेय सिंह की शादी अमानत बंसल से हो रही है, जिन्होंने लंदन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी में पढ़ाई की है। अमानत के पिता अनुपम बंसल लिबर्टी शू कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं, जबकि उनकी मां रुचिता बंसल एक सोशल वर्कर हैं। इनकी सगाई 17 अक्टूबर 2023 को दिल्ली में हुई थी।
शादी के बाद नवविवाहित जोड़े के लिए तीन अलग-अलग स्थानों पर रिसेप्शन आयोजित किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि 12 मार्च को भोपाल के जंबूरी मैदान में और 18 मार्च को नई दिल्ली के एयरफोर्स ग्राउंड में एक और रिसेप्शन होगा। जिसमें PM नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े राजनेता शामिल हो सकते हैं।
उम्मेद भवन पैलेस जोधपुर का एक ऐतिहासिक और भव्य महल है, जिसका निर्माण महाराजा उम्मेद सिंह ने 1929 में शुरू करवाया था और यह 1943 में बनकर पूरा हुआ। इसका निर्माण बलुआ पत्थर और संगमरमर से किया गया है। इस महल को अंग्रेज़ी वास्तुकार हेनरी वॉन लानचेस्टर ने डिजाइन किया था।
उम्मेद भवन पैलेस 3 भागों में बंटा हुआ है। जिसमें पहला भाग रॉयल निवास है। यहां आम लोगों को जाने की अनुमति नहीं है क्योंकि यहां महराजाओं का परिवार रहता है।
दूसरा भाग उम्मेद भवन पैलेस म्यूजियम है। जहां पुराने शस्त्र, चित्र, स्मृति चिन्ह और ऐतिहासिक वस्तुएं रखी गई हैं।
वहीँ तीसरे भाग में उम्मेद भवन पैलेस होटल आता है। जो महल का ही हिस्सा है, जिसे होटल में तब्दील किया गया है। यहां ठहरने के लिए कई कमरे हैं। राजशाही ठाठ-बाट के साथ यहां स्वागत किया जाता है। यहां एक रात ठहरने के लिए लाखों रुपए किराया है।