जोधपुर

Phalodi Satta Market: कौन जीत रहा दिल्ली विधानसभा चुनाव? फलोदी सट्टा बाजार ने की चौंकाने वाली ताजा भविष्‍यवाणी

Phalodi Satta Market News: दिल्ली विधानसभा चुनावों के परिणामों को लेकर फलोदी सट्टा बाजार ने नया पूर्वानुमान जारी किया है।
2 min read
Jan 18, 2025
Phalodi Satta Market

Phalodi Satta Market Latest News: राजस्थान का फलोदी सट्टा बाजार अपने सटीक आकलन के लिए जाना जाता है। राजस्थान विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भविष्यवाणी कर चुके फलोदी सट्टा बाजार ने अब दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणामों को लेकर अपना पूर्वानुमान जारी किया है। फलोदी सट्टा बाजार की मानें तो इस बार दिल्ली के चुनाव परिणाम में आम आदमी पार्टी (आप) का पलड़ा भारी पड़ सकता है।

5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएंगे नतीजे

दरअसल इस वक्त देश की राजधानी दिल्ली पर अरविंद केजरीवाल की आप पार्टी का कब्जा है। वहीं दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को नतीजे घोषित होंगे। इससे पहले ही फलोदी सट्टा बाजार ने अपनी भविष्यवाणी से हलचल मचा दी है। सट्टा बाजार की मानें तो इस बार भी आम आदमी पार्टी जीतती नजर आ रही है।

क्या रहेगा कांग्रेस का ​परिणाम?

जोधपुर संभाग के फलोदी सट्टा बाजार ने नए पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली में आप पार्टी को 39 से 41 सीटें मिल सकती है। वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खाते में 29 से 31 सीटें आ सकती है। वहीं, फलोदी सट्टा बाजार ने कांग्रेस को लेकर कोई भी पूर्वानुमान जारी नहीं किया है। दिल्ली विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 36 है।

आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच है मुख्य मुकाबला

आपको बता दें कि दिल्ली में भाजपा ने 1993 के चुनाव में अपनी सरकार बनाई थी। इसके बाद 1998 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की वापसी हो गई थी। 15 साल तक कांग्रेस की शीला दीक्षित सरकार ने दिल्ली पर शासन किया था। इसके बाद 12 साल से आम आदमी पार्टी का राज चला। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी में माना जा रहा है।

यह वीडियो भी देखें

फलोदी की सटीक आकलन के लिए पहचान

गौरतलब है कि राजस्थान के फलोदी के लोग पीढ़ियों से सटीक आकलन करते आ रहे हैं, जिसके चलते मुंबई में अरंडा बाजार, सर्राफा बाजार, जवेरी बाजार, शेयर बाजार व रूई बाजार में विशेष महारथ रहा है। यहां मानसूनी सीजन के दिनों में आकाश की मनोदशा देखकर लोग बारिश का आकलन भी सटीकता से कर लेते थे, जिस पर पूर्वकाल में यह परम्परा शुरू हुई थी।

नोटः यहां पर दी गई जानकारी फलोदी में सट्टा बाजारों के जानकारों के माध्यम से दी गई है। हमारा उद्देश्य सट्टा को किसी भी प्रकार से प्रोत्साहन करना नहीं है।

Updated on:
18 Jan 2025 07:37 pm
Published on:
18 Jan 2025 03:37 pm