जोधपुर

NIFT: रैंप पर हैंडलूम फैशन शो, छात्राओं ने बिखेरे जलवे

निफ्ट जोधपुर में 10वें नेशनल हैंडलूम डे पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Aug 2024, 8:53 PM IST
Feature image

जोधपुर. राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान NIFT में दसवें नेशनल हैंडलूम डे पर बुधवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में हैंडलूम के प्रचार प्रसार के लिए फैकल्टी और स्टूडेंट ने रैम्प वॉक किया। कैंपस में वॉकथॉन का आयोजन किया गया। रैंप पर हुए हैंडलूम शो में छात्राओं ने हैंडलूम परिधान को बेहतरीन तरीके से दर्शकों के सामने उतारा। किसी ने हैंडलूम को मॉडर्न टच दिया तो कोई पारंपरिक हैंडलूम परिधान में नजर आई।

मुख्य अतिथि एडीएम जोधपुर श्वेता कोचर ने कहा कि शिल्पकारों के प्रोत्साहन के लिए हैंडलूम वॉक एक सराहनीय कदम है। शिल्पकार देश की विरासत को संजोने का कार्य करते है। उन्होंने कहा कि हमें हैंडलूम के उत्पादों को खरीद कर आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में योगदान देना चाहिए। निफ्ट के निदेशक प्रो.जी.एच.एस. प्रसाद ने कहा कि भारत की धरोहर और संस्कृति को धागों के माध्यम से सहजने में शिल्पकारों और बुनकरों का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने सभी फैकल्टी और कर्मचारियों से सप्ताह में कम से कम एक दिन हैंडलूम पहनने की अपील की। सीआईसी डॉ. शीतल सोनी ने बताया कि कार्यक्रम में हैंडलूम उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई।

Updated on:
7 Aug 2024, 8:53 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Jodhpur Sarpanch Election 2026: जोधपुर के भावी ग्राम पंचायत में 15 नवंबर को सरपंच-पंच का पुनर्मतदान, 16 को उपसरपंच चुनाव

जोधपुर: दिवाली के दिन घर के सामने ही हुई मजदूर की मौत, 3 मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, 80 घरों में नहीं जल पाए चूल्हे

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारियों को भी मिलेगा न्यूनतम वेतन, 60 दिन में लागू करने के निर्देश

नदी की दर्ज चौड़ाई से छेड़छाड़ नहीं, 100 मीटर सुरक्षा क्षेत्र भी रहेगा; नदियों के प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता

Rajasthan : घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए गुड न्यूज, आधी कीमत पर 794 फ्लैट्स बेचेगा आवासन मंडल