जोधपुर

बाड़मेर के बाद अब जैसलमेर की धरती उगलेगी तेल, सरकार ने दी तेल निकालने की इजाजत

बाड़मेर के बाद अब जैसलमेर की धरती तेल उगलने जा रही है। सरकार ने ऑयल इंडिया को नई तकनीक से तेल कुओं से तेल निकालने की इजाजत दे दी है।

2 min read
Dec 02, 2017
Oil Refinery in Jaisalmer

जोधपुर। प्रदेश में बाड़मेर के बाद अब जैसलमेर की धरती तेल उगलने जा रही है। सरकार ने ऑयल इंडिया को नई तकनीक से तेल कुओं से तेल निकालने की इजाजत दे दी है। कम्पनी ने टैक्नोलॉजी को लेकर टैण्डर भी कर दिए हैं। अगले साल से जैसलमेर के वाघेवाला क्षेत्र स्थित तेल के कुओं से उत्पादन शुरू हो जाएगा।

ऑइल इंडिया राजस्थान परियोजना ने 1991 में जैसलमेर के वाघेवाला, तनोट और बाघीटीबा क्षेत्र में तेल खनन कार्य शुरू किया था। आसपास के क्षेत्रों में एक दर्जन से अधिक कुएं खोदे गए। ये कुएं 1200 मीटर से लेकर 2200 मीटर तक गहरे हैं। वाघेवाला के कुआ नम्बर एक और कुआं नम्बर चार से भारी तेल मिला, लेकिन इसमें तेल की श्यानता (विस्कोसिटी) अधिक होने की वजह से इसे अब तक कुए से निकालना मुश्किल हो रहा है।

साइक्लिक स्टीम सिम्युलेशन तकनीक का उपयोग हाेगा

इन कुओं को तेल निकालने के लिए अब साइक्लिक स्टीम सिम्युलेशन तकनीक का उपयोग किया जाएगा। इस तकनीक में कुएं के पास ही मशीनों की मदद से उच्च तापमान पर समानांतर भाप प्रवाहित की जाएगी, जिससे तेल की श्यानता कम हो जाएगी और तेल आसानी से निकाला जा सकेगा। इसके बाद इन कुओं से उत्पादन बढऩे की उम्मीद है।

अभी व्यावसायिक उत्पादन नहीं
तेल की श्यानता अधिक होने की वजह से ऑइल इंडिया को अब तक इन कुओं से व्यावसायिक उत्पादन नहीं कर पाया है। जैसे-तैसे वाघेवाला के कुओं से वर्तमान में प्रतिदिन 30 से 35 बैरल तेल का उत्पादन हो रहा है। यह तेल गुजरात स्थित आेएनजीसी की रिफाइनरी में भेजा जाता है।

प्रतिदिन हजारों बैरल तेल का उत्पादन संभव हो सकेगा

वाघेवाला क्षेत्र में तेल निकालने के लिए अब तक हाई तकनीक का उपयोग किया जाएगा। इसके बाद प्रतिदिन हजारों बैरल तेल का उत्पादन संभव हो सकेगा। इससे व्यावसायिक उत्पादन किया जा सकेगा।
- सुशीलचंद्र मिश्रा, कार्यकारी निदेशक, ऑयल इंडिया, जोधपुर

Published on:
02 Dec 2017 10:42 am
Also Read
View All
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनिता बिश्नोई को जल्द मिलने वाली है अस्पताल से छुट्टी, जानिए सोशल मीडिया पर क्या बोले यूजर्स

मंच से लिया गया विधायक का नाम, कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल गए चिकित्सा मंत्री, फलोदी की सियासत में छिड़ी नई बहस

राजस्थान में तबादलों से हटा बैन, फिर भी थर्ड ग्रेड टीचर्स को नहीं मिली राहत, गुस्साए शिक्षकों ने दी आंदोलन की चेतावनी

क्या ‘काला हिरण’ फिल्म की जोधपुर में होगी शूटिंग? अपने हर प्रोजेक्ट से चर्चा में रहने वाले अमित ज्याणी ने इंटरव्यू में खोले कई राज

CA Success Story: जोधपुर की अर्पिता की 4th और अनुष्का की 34वीं रैंक, सोशल मीडिया से बनाई दूरी, पढ़ें सक्सेज स्टोरी