20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mandore Superfast Train : 1 मई से मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस का बदल जाएंगा नंबर, सालासर सुपरफास्ट पर आया नया अपडेट

Mandore Superfast Train : जोधपुर-दिल्ली मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस और सालासर सुपरफास्ट ट्रेन को लेकर नया अपडेट आया है। रेलवे ने इन दोनों ट्रेनों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। जोधपुर-दिल्ली मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस का नम्बर 1 मई से बदल जाएगा। वहीं सालासर सुपरफास्ट ट्रेन बारे में क्या किया जानें।

2 min read
Google source verification
Railway Big Decision Mandore Superfast Express train number will change 1 May Salasar Superfast train New update

फोटो - AI

Mandore Superfast Train : पश्चिमी राजस्थान को राजधानी दिल्ली से जोड़ने वाली जोधपुर-दिल्ली मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन की प्राइमरी मेंटेनेन्स अब जोधपुर में की जाएगी, ट्रेन की मेंटेनेन्स पहले दिल्ली में होती थी। ट्रेन के प्राइमरी मेंटेनेन्स की जिम्मेदारी पश्चिम रेलवे से बदलकर उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर मंडल को सौंपी गई है। साथ ही, ट्रेन नंबरों में परिवर्तन किया गया है।

जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन संख्या 22996 जोधपुर-दिल्ली मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस का नंबर परिवर्तित कर 22491 किया जा रहा है। यह 1 मई से प्रभावी होगा। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22995 दिल्ली-जोधपुर का नंबर परिवर्तित कर 22492 किया जा रहा है, यह 2 मई से प्रभावी होगा। ट्रेन में 21 कोच होंगे।

ध्यान दें यात्री

1- नए ट्रेन नंबर 22491/22492 1 मई से लागू होंगे।
2- अप्रेल तक ट्रेन पुराने नंबर 22995/22996 से संचालित होगी।
3- 1 मई या उसके बाद की यात्रा के लिए टिकट बुकिंग में नए नंबर का ही उपयोग करें।

सालासर सुपरफास्ट 28 तक बदले मार्ग से चलेगी

दिल्ली सराय रोहिल्ला से जोधपुर आने वाली सालासर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन को अस्थाई रूप से बदले मार्ग से संचालित किया जा रहा है। इस दौरान ट्रेन संख्या 22421 दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर सालासर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 28 अप्रेल तक परिवर्तित मार्ग से चलाई जा रही है।

यह ट्रेन दिल्ली सराय रोहिल्ला से प्रस्थान कर रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा-डेगाना मार्ग होकर जोधपुर पहुंचेगी। परिवर्तित मार्ग में ट्रेन का ठहराव नारनौल, नीमकाथाना, रींगस, फुलेरा और मकराना स्टेशनों पर रहेगा।

जयपुर मंडल : तकनीकी कार्य के चलते 5 ट्रेनों का संचालन प्रभावित

जयपुर मंडल के अलवर महवा स्टेशन के मध्य तकनीकी कार्य के चलते अगले महीने पांच ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। 10 मई को जयपुर-रेवाड़ी जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन प्रारंभिक स्टेशन से रद्द रहेगा। इसी दिन मथुरा-जयपुर-मथुरा एक्सप्रेस ट्रेन जयपुर के स्थान पर अलवर से संचालित होगी, यह जयपुर-अलवर के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी। लालगढ़-प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन लालगढ़ से अपने निर्धारित समय से 1 घंटा 30 मिनट देरी से संचालित होगी।

इसके अलावा रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके। टिकटधारकों को वैकल्पिक व्यवस्था और रिफंड की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग