
फोटो - AI
Railway Updates : रेलवे ने शुक्रवार से मदार से वाया जयपुर होकर कोलकाता के लिए वीकली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। साथ ही आज खड़की के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी। यहीं नहीं जोधपुर में वंदे भारत सहित कई ट्रेनें आज परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
रेलवे ने शुक्रवार से मदार से वाया जयपुर होकर कोलकाता के लिए वीकली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इससे लंबी दूरी के यात्रियों को सीधी और सुविधाजनक कनेक्टिविटी मिलेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, मदार-कोलकाता वीकली ट्रेन 17 अप्रेल से 1 मई तक (3 ट्रिप) संचालित होगी। यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार सुबह 10.45 बजे मदार से रवाना होकर शनिवार रात 9.50 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वहीं, वापसी में कोलकाता-मदार वीकली ट्रेन 19 अप्रेल से 3 मई तक (3 ट्रिप) चलेगी। यह ट्रेन प्रत्येक रविवार रात 12.50 बजे कोलकाता से रवाना होकर सोमवार दोपहर 2 बजे मदार पहुंचेगी।
आवाजाही के दौरान यह ट्रेन किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, अछनेरा, ईदगाह, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, सुबेदारगंज और पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस स्पेशल ट्रेन के चलाने से राजस्थान के कई जिलों से कोलकाता जाने और कोलकता से राजस्थान आने वाले यात्रियों के लिए यह एक बड़ी सुविधा मिल गई है।
रेलवे ने शुक्रवार को एकतरफा स्पेशल ट्रेन संचालन का निर्णय लिया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार को जयपुर-खड़की एकतरफा सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन जयपुर से सुबह 11 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10 बजे खड़की पहुंचेगी।
इस दौरान यह ट्रेन दुर्गापुरा, वनस्थली निवाई, सवाईमाधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, भवानी मंडी, नागदा, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वसई रोड, कल्याण, लोनावला एवं पुणे स्टेशन पर ठहराव करेगी।
शुक्रवार को साबरमती-जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस सहित अनेक ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएंगी। जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि गाड़ी संख्या 12462, साबरमती-जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस 17 अप्रैल को वाया मेहसाणा-भीलड़ी-लूनी होकर संचालित की जाएगी।
गाड़ी हनुमानगढ़-दादर संख्या 14707 रणकपुर एक्सप्रेस 17 अप्रैल व गाड़ी संख्या 20944, भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 17 अप्रैल को वाया लुनी-भीलड़ी-मेहसाणा संचालित होंगी।
गाड़ी संख्या 04811 भगत की कोठी-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्पेशल 18 अप्रैल शनिवार की सुबह 5.40 बजे भगत की कोठी से रवाना होकर रात 12.40 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी।
Updated on:
17 Apr 2026 09:12 am
Published on:
17 Apr 2026 09:12 am
