जोधपुर

केम्पर का टायर फटने से सवार 15 घायल, चपेट में आए बाइक चालक की मौत

ओसियां उपखंड क्षेत्र के सिरमंडी गांव में स्टेट हाईवे पर बुधवार को सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और क़रीब 15 लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं व बच्चे भी शामिल हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Feb 2023, 6:48 PM IST
one died and 15 injured in road accident in jodhpur

ओसियां (जोधपुर)। उपखंड क्षेत्र के सिरमंडी गांव में स्टेट हाईवे पर बुधवार को सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और क़रीब 15 लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं व बच्चे भी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार बुधवार को दयाकोर गांव से बोलेरो केम्पर में सुथार समाज के लोग मथानिया के पास रिनियां गांव में अपने रिश्तेदार के यहां मायरा भरने जा रहे थे। तभी सिरमंडी के पास केम्पर का टायर फटने से अनियंत्रित हुई केम्पर बाइक सवार को टक्कर मारते हुए झाड़ियों में जा गिरी।

हादसे में बाइक सवार बापिणी निवासी ओमाराम पुत्र तुलछाराम मेघवाल की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओसियां पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार कर घायलों को जोधपुर रेफर कर दिया। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। वहीं मृतक ओमाराम के शव का मोर्चरी में रखवाया गया।

घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्र के पूर्व विधायक भैराराम सियोल, कृषि व्यापार संघ के नारायण चांडक, गो सेवा आयोग के सदस्य भगवानदास राठी, मोहन खोड आदि अस्पताल पहुँचे व घायलों की कुशलक्षेम पूछी। दुर्घटना की सूचना पर अस्पताल में भारी भीड़ जमा हो गई।

Updated on:
15 Feb 2023, 6:48 PM IST
Published on: