जोधपुर

विश्व के 14 रेगिस्तान में से 4 हो रहे हरे-भरे, थार टॉप पर

थार मरूस्थल में पिछले सालों में अच्छे मानसून ने रंगत बदल ​दी है। रेतीले ​टीलों की जगह अब हरियाली रेगिस्तान में नजर आने लगी है।
2 min read
• •
Updated: 22 Apr 2025, 8:19 AM IST
Feature image

गजेंद्र सिंह दहिया

World Earth Day: विश्व के 14 रेगिस्तान में से चार रेगिस्तान हरे भरे हो रहे हैं। इसमें भारत और पाकिस्तान के मध्य स्थित थार मरुस्थल टॉप पर है। दूसरे स्थान पर अरब मरुस्थल है। आइआइटी गांधीनगर के एक रिसर्च में यह बात सामने आई है। इजराइल के नेगेव और चीन-मंगोलिया स्थित पूर्वी गोबी मरुस्थल में भी बारिश बढ़ रही है जबकि अफ्रीका का नामीबिया एकमात्र मरुस्थल है, जहां वर्षा की मात्रा में कमी आई है। शेष 9 रेगिस्तान में बरसों बाद भी बारिश के पैटर्न में कोई बदलाव नहीं आया है। इसमें उत्तरी अमरीका महाद्वीप का मोजेव, सोनोरान, चिहुआहुआन, दक्षिणी अमरीका का अटाकामा, अफ्रीका का कालाहारी, विश्व का सबसे बड़ा सहारा मरुस्थल, ईरान का दस्त ए काविर, चीन का तकलामकन और ऑस्ट्रेलिया का ग्रेट सेंडी शामिल है।

यह रिसर्च भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) गांधीनगर के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर विमल मिश्रा व पीएचडी स्कॉलर हीरेन सोलंकी और अमरीका के केलिफोर्निया स्थित नासा से जुड़े बे एरिया एनवायरमेंटल रिसर्च इंस्टीट्यूट के रामाकृष्णन नेमानी ने किया है।

थार रेगिस्तान में यह आया बदलाव

वर्ष 2001 से लेकर 2023 के दौरान वार्षिक हरियाली 38 प्रतिशत बढ़ी। इस दौरान बारिश में 64 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। वर्ष 1985 से लेकर 2020 तक थार में शहरीकरण 50 से 800 प्रतिशत तक बढ़ा, कृषि विस्तार 300 प्रतिशत हुआ। वर्ष 1980 से लेकर 2015 तक थार में कृषि क्षेत्र 74 प्रतिशत व सिंचाई क्षेत्र में 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी।

Updated on:
22 Apr 2025, 8:19 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Jodhpur Sarpanch Election 2026: जोधपुर के भावी ग्राम पंचायत में 15 नवंबर को सरपंच-पंच का पुनर्मतदान, 16 को उपसरपंच चुनाव

जोधपुर: दिवाली के दिन घर के सामने ही हुई मजदूर की मौत, 3 मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, 80 घरों में नहीं जल पाए चूल्हे

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारियों को भी मिलेगा न्यूनतम वेतन, 60 दिन में लागू करने के निर्देश

नदी की दर्ज चौड़ाई से छेड़छाड़ नहीं, 100 मीटर सुरक्षा क्षेत्र भी रहेगा; नदियों के प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता

Rajasthan : घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए गुड न्यूज, आधी कीमत पर 794 फ्लैट्स बेचेगा आवासन मंडल