जोधपुर

‘ पापा, मेरे बाद कभी दूसरी शादी मत करना, मैं आपकी दूसरी शादी की बात नहीं सुन सकता, सॉरी…’

-मां की मृत्यु के बाद पिता के दूसरी शादी से आशंकित था छात्र - 12 वीं छात्र के छात्रावास के शौचालय में फंदा लगाने का मामला  
2 min read
• •
Updated: 28 Jul 2018, 6:10 AM IST
' Papa, do not ever get married after me, Sorry...'
' पापा, मेरे बाद कभी दूसरी शादी मत करना, मैं आपकी दूसरी शादी की बात नहीं सुन सकता, सॉरी...'

-मां की मृत्यु के बाद पिता के दूसरी शादी से आशंकित था छात्र

- 12 वीं छात्र के छात्रावास के शौचालय में फंदा लगाने का मामला

- कमरे में मिला सुसाइड नोट

जोधपुर.
मयूर चौपासनी स्कूल के छात्रावास के शौचालय में फंदा लगाकर जान देने वाला १२वीं का छात्र मां की मृत्यु के बाद से परेशान था। उसे आशंका थी कि पिता दूसरी शादी कर लेंगे। वह परीक्षा में अच्छे नम्बर न आने से भी डिप्रेशन में था।

जैसलमेर जिले में पोकरण निवासी हरदयाल सिंह (17) पुत्र शिवसिंह ने गुरुवार रात विद्यालय परिसर स्थित छात्रावास के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी थी। मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी में शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद छात्र का शव परिजन को सौंपा गया।

राजीव गांधी नगर थानाधिकारी लेखराज सियाग ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को मृतक के पास एक सुसाइड नोट मिला। कॉपी के पेज पर दस लाइन के सुसाइड नोट के अनुसार उसकी मां का गत दिसम्बर में निधन हुआ था। तब से वह पिता के दूसरी शादी करने को लेकर आशंकित था। घर में उसके छोटे भाई के अलावा और कोई नहीं है। पुलिस का कहना है कि मृतक के पिता खेती करते हैं। रिश्तेदार दूसरी शादी का दबाव डाल रहे थे, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया था।

यह लिखा था सुसाइड नोट में

'पापा, मेरे बाद कभी दूसरी शादी मत करना। मां के बिना रहना मुश्किल है। मैं आपकी दूसरी शादी की बात नहीं सुन सकता। मैं आपकी उम्मीद पर खरा नहीं उतर पाया हूं, सॉरी...। भाई का और अपना ध्यान रखना। मुझे लगता है कि आपने दूसरी शादी कर ली है। इसलिए मैं यह कर रहा हूं। आप चाहते थे कि मैं अच्छे नम्बर लाऊं, पर मैं नहीं ला पाया और शायद नहीं ला पाऊं।'

यह लिखा था सुसाइड नोट में

'पापा, मेरे बाद कभी दूसरी शादी मत करना। मां के बिना रहना मुश्किल है। मैं आपकी दूसरी शादी की बात नहीं सुन सकता। मैं आपकी उम्मीद पर खरा नहीं उतर पाया हूं, सॉरी...। भाई का और अपना ध्यान रखना। मुझे लगता है कि आपने दूसरी शादी कर ली है। इसलिए मैं यह कर रहा हूं। आप चाहते थे कि मैं अच्छे नम्बर लाऊं, पर मैं नहीं ला पाया और शायद नहीं ला पाऊं।Ó

Published on: