जोधपुर

Pitru Paksha 2024: धरती पर आ रहे हैं पितृ, जानें श्राद्ध की तिथियां

Pitru Paksha 2024: 2 अक्टूबर को सर्व पितृ अमावस्या के साथ श्राद्ध पक्ष होगा सम्पन्न
1 minute read
• •
Updated: 17 Sep 2024, 8:30 AM IST
Pitru Paksha 2024

Pitru Paksha 2024: अपने दिवंगत पूर्वजों के प्रति श्रद्धा अर्पण करने का श्राद्ध पक्ष मंगलवार से शुरू हो जाएगा। श्राद्ध पक्ष में शहर के पदमसर, कायलाना, गड्डी आदि अन्य जलाशयों पर तर्पण होंगे। किला रोड महादेव अमरनाथ के पं कमलेशकुमार दवे व धीरेन्द्र दवे के अनुसार पितृ पक्ष में मृत व्यक्ति की जो तिथि होती है, उसी दिन श्राद्ध किया जाता है।

जोधपुर के पं. अनीष व्यास के अनुसार श्राद्ध पक्ष कार्तिक कृष्ण अमावस्या 2 अक्टूबर तक चलेगा। इसी प्रकार शिवदत्त महाराज की तपोस्थली गड्डी में दत्तसरोवर पर गोपीकिशन बोड़ा ‘उस्ताद’ व राजेन्द्र व्यास ‘पालजी’ के आचार्यत्व में मंगलवार से तर्पण करवाया जाएगा। इसमें प्रथम पारी सुबह 6:30 बजे, द्वितीय पारी सुबह 7:15 बजे व तृतीय पारी सुबह 8 बजे से तर्पण कराया जाएगा। आश्रम की ओर से दत्त सरोवर पर तर्पण के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध रहेगी ।

श्राद्ध की तिथियां

  • 17 सितंबर - पूर्णिमा श्राद्ध
  • 18 सितंबर - प्रतिपदा श्राद्ध
  • 19 सितंबर - द्वितीया श्राद्ध
  • 20 सितंबर - तृतीया श्राद्ध
  • 21 सितंबर - चतुर्थी श्राद्ध
  • 22 सितंबर - पंचमी श्राद्ध
  • 23 सितंबर - षष्ठी श्राद्ध दोपहर 1.50 बजे तक, बाद में सप्तमी।
  • 24 सितंबर - सप्तमी दोपहर 12.39 बजे तक, बाद में अष्टमी।
  • 25 सितंबर - अष्टमी दोपहर 12.11 बजे तक, बाद में नवमी।
  • 26 सितंबर - नवमी दोपहर 12.25 बजे तक, बाद में दशमी।
  • 27 सितंबर - दशमी दोपहर 1.20 बजे तक, बाद में एकादशी।
  • 28 सितंबर - एकादशी, दोपहर 2.50 बजे तक।
  • 29 सितंबर - द्वादशी श्राद्ध इस दिन सन्यासी श्राद्ध भी होगा।
  • 30 सितंबर - त्रयोदशी श्राद्ध
  • 1 अक्टूबर - चतुर्दशी श्राद्ध
  • 2 अक्टूबर - सर्व पितृ अमावस्या(पं दवे के अनुसार, जिस तिथि में समय लिखा गया है, उसी तिथि का श्राद्ध मान्यता देता है)