जोधपुर

PM Modi की पसंद हैं जस्टिस दलवीर भंडारी, 22 अप्रेल को जोधपुर आएंगे

नीदरलैंड स्थित इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस हेग के न्यायाधीश जस्टिस दलवीर भंडारी 22 अप्रेल को अपने गृहनगर जोधपुर आएंगे।

2 min read
Apr 21, 2018
Justice Dalverer Bhandari
Justice Dalverer Bhandari


जोधपुर . प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जस्टिस दलवीर भंडारी की विद्वता के कायल हैं। उन्हें हेग में फिर से न्यायाधीश बनाने के लिए पीएम मोदी ने कई देशों से वार्ता की थी। नीदरलैंड स्थित इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस हेग के दूसरी बार न्यायाधीश बने जस्टिस दलवीर भंडारी 22 अप्रेल को अपने गृहनगर जोधपुर आएंगे। जस्टिस दलवीर भंडारी देश-विदेश में अपने खास निर्णयों के लिए जाने जाते हैं। हेग में न्यायाधीश रहते हुए पाकिस्तान में कैद भारतीय कुलभूषण जाधव को फांसी से बचाने में जस्टिस जाधव ने अहम भूमिका निभाई थी। पिछली बार नवंबर 2017 में जब वे जोधपुर आए थे तो वे ऑटो में बैठ कर पुराने शहर पहुंचे थे।

चर्चा का विषय

पाकिस्तान में बंद रहे जाधव के केस में उनका स्टैंड दुनिया भर में चर्चा का विषय रहा था।न्यायिक राजधानी जोधपुर की विधि और न्याय की हस्तियां ही नहीं, आम लोग भी उनकी बहुत इज्जत करते हैं और इस बात पर गर्व करते हैं कि वे जोधपुर के रहने वाले हैं। नीदरलैंड स्थित इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस हेग के न्यायाधीश जस्टिस दलवीर भंडारी 22 अप्रेल को अपने गृहनगर जोधपुर आएंगे।

जस्टिस दलवीर भंडारी : एक नजर
जन्म : एक अक्टूबर १९४७

शिक्षा : मानविकी व कानून में स्नातक
उच्च शिक्षा : विधि में मास्टर डिग्री, पश्चिमोत्तर विवि शिकागो, संयुक्त राज्य अमरीका

वकालत : सिविल, आपराधिक और संवैधानिक कानून शाखाओं में 1973 से 1976 तक
राजस्थानउच्च न्यायालय मंें वकालत तबादला व हाईकोर्ट : 1970 में

जोधपुर से दिल्ली में तबादला, मार्च 1991 में
दिल्ली उच्च न्यायालय से सुप्रीम कोर्ट में प्रेक्टिस

मुख्य न्यायाधीश : महाराष्ट्र व गोवा उच्च न्यायालय-25 जुलाई 2004
सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश : 28 अक्टूबर 2005

योगदान : एक अंतरराष्ट्रीय फैलोशिप पर कानूनी सहायता और क्लिनिकल कानूनी एजुकेशनल लॉ कोर्ट और कानून स्कूल के साथ जुड़े कार्यक्रम पर एक अवलोकन सह-व्याख्यान के दौरे पर थाईलैंड, मलेशिया, इंडोनेशिया, सिंगापुर और श्रीलंका का दौरा किया।
-उस उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य, जो तत्कालीन सोवियत संघ में कई स्थानों पर अध्ययन करने के लिए सोवियत संघ के कानूनी, न्यायिक प्रणाली व भारत केे लिए इसकी प्रासंगिकता समझने के लिए दौरा किया।

-सन 2001 में ऑकलैंड न्यूजीलैंड में बौद्धिक संपदा पर संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से आयोजित सम्मेलन में मुख्य भाषण
जुड़ाव रहा : अध्यक्ष, दिल्ली उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति, दिल्ली इंटरनेशनल लॉ एसोसिएशन,सुप्रीम कोर्ट कानूनी सेवा समिति, मध्यस्थता और परियोजना समिति, राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निपटान आयोग के न्यायिक व प्रशासनिक सदस्यों की नियुक्ति की चयन समिति

सम्मानित सदस्य : भारत और आस्ट्रेलिया कानूनी फोरम मिलो भारत की अंतरराष्ट्रीय कानून समिति
राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय शासी परिषद, जोधपुर

नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बेंगलूरु
सम्मान : -नॉर्थ वेस्टर्न यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ शिकागो संयुक्त राज्य अमरीका की ओर से सम्मान में विशेष समारोह-23 अप्रेल 2009

-इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ लॉ के एकेडिमिक प्रोफेसर एमरेट्स-तुमकुर विवि कर्नाटक की कानून की डॉक्टर डिग्री एलएलडी

Updated on:
21 Apr 2018 01:41 am
Published on:
21 Apr 2018 02:21 am
Also Read
View All
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनिता बिश्नोई को जल्द मिलने वाली है अस्पताल से छुट्टी, जानिए सोशल मीडिया पर क्या बोले यूजर्स

मंच से लिया गया विधायक का नाम, कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल गए चिकित्सा मंत्री, फलोदी की सियासत में छिड़ी नई बहस

राजस्थान में तबादलों से हटा बैन, फिर भी थर्ड ग्रेड टीचर्स को नहीं मिली राहत, गुस्साए शिक्षकों ने दी आंदोलन की चेतावनी

क्या ‘काला हिरण’ फिल्म की जोधपुर में होगी शूटिंग? अपने हर प्रोजेक्ट से चर्चा में रहने वाले अमित ज्याणी ने इंटरव्यू में खोले कई राज

CA Success Story: जोधपुर की अर्पिता की 4th और अनुष्का की 34वीं रैंक, सोशल मीडिया से बनाई दूरी, पढ़ें सक्सेज स्टोरी