जोधपुर

स्पार्किंग के बाद विद्युत लाइन धराशायी, बड़ा हादसा टला

फलोदी. शहर के मलार रोड़ मुख्य सड़क पर रविवार दोपहर विद्युत लाइनों में अचानक हुई स्पार्किंग के बाद एक विद्युत लाइन सड़क पर आ गिरी। विद्युत लाइन के सड़क पर गिरते ही अफरा-तफरी मच गई।
less than 1 minute read
Jun 09, 2019
फलोदी के मलार रोड पर धराशायी विद्युत लाइन
फलोदी के मलार रोड पर धराशायी विद्युत लाइन

विद्युत लाइन से करंट की आशंका को देखते हुए स्थानीय जागरूक लोगों ने मलार रोड़ पर दोनों तरफ से वाहनों को रोका तथा विद्युत आपूर्ति बंद होने के बाद वाहनों को निकाला गया। गमीनत रही कि विद्युत लाइन के धराशायी होते समय कोई व्यक्ति करंट की चपेट में नहीं आया। जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलने पर डिस्कॉम के कर्मचारी मौके पर पंहुचे तथा विद्युत लाइन को दुरूस्त किया गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क को क्रॉस करने वाली एक विद्युत लाइन में पिछले कई दिनों से स्पार्किंग हो रही थी। इस विद्युत लाइन के टूटने का खतरा बना हुआ था। जिस पर स्थानीय लोगों डिस्कॉम को विद्युत लाइन दुरूस्त करने का आग्रह किया था, लेकिन विद्युत लाइन को दुरूस्त नहीं किया गया और आज दोपहर विद्युत लाइन धराशायी हो गई। विद्युत लाइन धराशायी होने के बाद काफी समय तक क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रही तथा मौके पर पंहुचे कर्मचारियों ने लाइन को जोड़कर आपूर्ति शुरू करवाई।

सड़क पर रोकना पड़ा यातायात- जागरूक लोगों ने बताया कि यहां विद्युत लाइन टूटने के बाद सड़क पर आ गिरी। जिससे करंट का खतरा बन गया। इस दौरान विभाग को विद्युत आपूर्ति बंद करने के लिए सूचना देने का प्रयास किया गया, लेकिन काफी समय तक संपर्क नहीं हो पाया। विद्युत आपूर्ति बंद होने तक सड़क के दोनों तरफ से आ रहे वाहनों को रोका गया।

Published on:
09 Jun 2019 04:48 pm
Also Read
View All
खतरनाक इरादे से जोधपुर आए पंजाब के 2 शॉर्प शूटर, पूर्व विधायक की रेकी की भी चर्चा, कौन था निशाने पर?

जोधपुर महापौर चुनाव 25 सितंबर को, मेहता और सोलंकी बीच होगा सीधा मुकाबला; दांव पर पूर्व CM गहलोत की प्रतिष्ठा

फलोदी में पहली बार चुनाव लड़े मेघराज कल्ला बने सभापति, परिवार से लिपटकर हुए भावुक; पूर्व चेयरमैन को मिला सिर्फ 1 वोट

Rajasthan Nikay Chunav: दिव्या मदेरणा ने कार की छत पर चढ़कर मनाई खुशी, हंगामे-बवाल के बीच कांग्रेस की जीत, जानिए मथानिया में क्या हुआ?

जोधपुर: मथानिया पालिका अध्यक्ष चुनाव में सियासी घमासान, दिव्या मदेरणा को रोका; टीकाराम जूली बोले- लोकतंत्र का चीरहरण हो रहा