जोधपुर

Railway New Project: पश्चिमी राजस्थान में रेलवे बिछाएगा 170 KM लंबा नया ट्रैक, 1533 करोड़ होंगे खर्च, यात्रियों को मिलेगी राहत

New Railway Track in Rajasthan: जोधपुर–बीकानेर रेल रूट को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मेड़ता रोड–बीकानेर रेलखंड के दोहरीकरण से ट्रेनों की रफ्तार और समयपालन में सुधार होगा।

2 min read
Apr 09, 2026
एआई तस्वीर

जोधपुर। रेलवे बोर्ड ने पश्चिमी राजस्थान के रेल नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मेड़ता रोड–बीकानेर रेलखंड के दोहरीकरण की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को मंजूरी दे दी है। करीब 170 किमी लंबे इस प्रोजेक्ट पर लगभग 1533 करोड़ रुपए खर्च होंगे और इसे चार वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

यह वीडियो भी देखें

ये भी पढ़ें

Railway News: राजस्थान में 5549 KM रूट पर रेलवे को मिली बड़ी कामयाबी, ट्रेनों की स्पीड बढ़ी-डीजल पर निर्भरता घटी

इस परियोजना के पूरा होने पर जोधपुर-बीकानेर रूट पर ट्रेनें क्रॉसिंग की वजह से नहीं अटकेंगी। अंतिम मंजूरी के लिए प्रस्ताव नीति आयोग को भेजा गया है, इसके बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि इस प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार कर ली गई है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से यात्रियों को राहत मिलेगी।

वर्तमान में सिंगल लाइन

फिलहाल सिंगल लाइन होने के कारण ट्रेनों को क्रॉसिंग के लिए लंबे समय तक रुकना पड़ता है, जिससे यात्रियों और मालगाड़ियों दोनों को देरी का सामना करना पड़ता है। डबल लाइन बनने के बाद बीकानेर से जोधपुर, जयपुर और दिल्ली के बीच ट्रेनों की गति और समयपालन में सुधार होगा। दोहरीकरण के बाद बीकानेर से जोधपुर, जयपुर और दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेनों की औसत गति में सुधार होगा और मालगाड़ियों के संचालन के लिए भी नया कॉरिडोर उपलब्ध होगा।

ये काम भी होंगे

  • 44 छोटे पुल
  • 57 आरयूबी का विस्तार
  • 37 नए आरयूबी बनाए जाएंगे
  • 2 नए ब्लॉक स्टेशन रेलवे नेटवर्क के विस्तार के तहत
  • 12 क्रॉसिंग स्टेशनों का आधुनिकीकरण
  • 2 नए हॉल्ट स्टेशन विकसित किए जाएंगे।

जोधपुर-साबरमती आज से तीन दिन तक रद्द

वहीं उत्तर पश्चिम रेलवे के लूनी-मारवाड रेलखंड के पाली मारवाड एवं बोमादडा स्टेशनों के बीच ब्रिज ग्रिडर लॉन्चिंग कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कारण जोधपुर-साबरमती ट्रेन रद्द रही। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि गाड़ी संख्या 14821 जोधपुर-साबरमती ट्रेन 9 व 11 अप्रेल को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14822 साबरमती-जोधपुर ट्रेन 10 व 12 अप्रेल को रद्द रहेगी।

अजमेर मंडल के रानी-खीमेल स्टेशनों के बीच तकनीकी कार्य

उत्तर-पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल पर मदार-पालनपुर रेल खंड के रानी-खीमेल स्टेशनों के बीच स्थित ब्रिज संख्या 641 पर आरसीसी बॉक्स लॉन्च करने के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित होने वाली ट्रेनें रद्द, डायवर्ट और रेगुलेट रहेंगी।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

  • गाड़ी संख्या 14821, जोधपुर-साबरमती 10 अप्रेल
  • गाड़ी संख्या 14822, साबरमती-जोधपुर 11 अप्रेल

ये ट्रेनें परिवर्तित मार्ग पर चलेगी

  • गाड़ी संख्या 20943, बांद्रा टर्मिनस - भगत की कोठी ट्रेन 9 अप्रेल को बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग मेहसाणा - भीलड़ी - लूणी होकर संचालित होगी तथा परिवर्तित मार्ग में यह रेल सेवा पाटन, भीलड़ी, मारवाड़ भीनमाल, जालौर, समदड़ी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
  • गाड़ी संख्या 20496, हड़पसर - जोधपुर ट्रेन 9 अप्रेल को हड़पसर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग मेहसाणा - भीलड़ी - लूणी होकर संचालित होगी तथा परिवर्तित मार्ग में पाटन, भीलड़ी, मारवाड़ भीनमाल, जालौर, समदड़ी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।- गाड़ी संख्या 19411, गांधीनगर केपिटल- दौलतपुर चौक ट्रेन 10 अप्रेल को गांधीनगर केपिटल से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग मेहसाणा-भीलड़ी-लूणी-जोधपुर-मेड़ता रोड-फुलेरा होकर संचालित होगी तथा परिवर्तित मार्ग में पाटन, भीलड़ी, मारवाड़ भीनमाल, जालौर, समदड़ी, जोधपुर, मेड़ता रोड, मकराना स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

ये भी पढ़ें

Good News: अब बिना कनेक्शन खरीद सकेंगे गैस सिलेंडर, केंद्र का बड़ा फैसला, राजस्थान सरकार ने शुरू की तैयारी

Also Read
View All