जोधपुर

Rajasthan Crime : माता-पिता को मौत के घाट उतारा, बेटा-पोता गिरफ्तार, वजह सिर्फ इतनी सी थी

Rajasthan Crime : शर्मसार करने वाली एक घटना ने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया। एक बेटे और पोते ने माता-पिता को मौत के घाट उतारा दिया। जिसके बाद पुलिस ने बेटे और पोते को गिरफ्तार किया। वजह सिर्फ इतनी सी थी। जानकार शर्म से सिर झुक जाएगा। जानें पूरा मामला।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Apr 2025, 9:29 AM IST
Rajasthan Crime Jodhpur Bisalpur village Parents killed Son and Grandson Arrested this was Only Reason

Rajasthan Crime : शर्मसार करने वाली एक घटना ने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया। जोधपुर के बिसलपुर गांव में जानलेवा हमले में वृद्धा की मौत के बाद अब घायल पति का भी दम टूट गया। पुलिस ने मृतक के बेटे और पोते को गिरफ्तार किया। दोनों ने जमीन कम मिलने का पता लगने के बाद 31 मार्च को माता-पिता पर जानलेवा हमला कर दिया था।

17 अप्रेल को घीसाराम का भी दम टूटा

प्रशिक्षु आइपीएस व थानाधिकारी आशिमा वासवानी ने बताया कि सम्पत्ति विवाद को लेकर बिसलपुर निवासी भीखीदेवी जाट (75 वर्ष) और पति घीसाराम जाट (80 वर्ष) पर बेटे सांवरराम और पोते दिनेश रोज ने जानलेवा हमला किया था। गंभीर हालत में दोनों को मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 3 अप्रेल को भीखीदेवी की मृत्यु हो गई थी। वहीं, हमले के बाद से बेहोश घीसाराम का 17 अप्रेल को दम टूट गया।

आरोपी के हिस्से में कम जमीन आई तो हो गया नाराज

पुलिस का कहना है कि घीसाराम के दो पुत्र हैं। 16 बीघा जमीन में से चार बीघा जमीन बेच दी गई थी। शेष 12 बीघा जमीन दोनों पुत्र के नाम कर दी थी, लेकिन किसे कितनी जमीन दी गई इसका पता नहीं था। 31 मार्च को आरोपी सांवरराम ने ई-मित्र से जमीन के दस्तावेज की नकल निकलवाई थी। जिसमें उसे पता लगा कि उसके भाई गंगाराम के हिस्से में अधिक व सांवराराम के हिस्से में कम जमीन आई थी।

Updated on:
20 Apr 2025, 9:29 AM IST
Published on: