5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कबीर खान गिरफ्तार, वक्फ बिल पर जारी किया था भड़काऊ मैसेज

Wakf Bill : वक्फ बिल पर भड़काऊ मैसेज जारी करने वाला पूर्व पार्षद कबीर खान को अजमेर में पुलिस ने गिरफ्तार किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 15 Apr 2025, 1:54 PM IST

Kabir Khan Arrested Ajmer Wakf Bill issuing Provocative Message

Wakf Bill : आखिरकार कांग्रेस नेता कबीर खान को पुलिस ने पकड़ा लिया। कर्नाटक के दावणगेरे के कांग्रेस नेता और पूर्व नगर पार्षद कबीर खान को अजमेर पुलिस की सहायता से आदर्श नगर क्षेत्र से पकड़ा गया। फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। उस पर बेहद गंभीर आरोप है। कबीर खान पर वक्फ बिल 2025 के विरोध में हिंसा भड़काने का आरोप है।

बड़े पैमाने पर आक्रोश फैला

मामला यह है कि कर्नाटक के दावणगेरे से कांग्रेस नेता और पूर्व नगर पार्षद कबीर खान ने हाल ही में पारित वक्फ बिल 2025 के विरोध में हिंसा भड़काने वाला एक वीडियो जारी किया। जिस के सामने आने के बाद बड़े पैमाने पर आक्रोश फैल गया था।

भड़काऊ मैसेज दिए थे

वीडियो में कबीर खान ने युवाओं से सड़क पर उतरने, सार्वजनिक संपत्ति को नष्ट करने और कानून का विरोध करने के लिए “जान की कुर्बानी” देने जैसे भड़काऊ मैसेज दिए थे। वीडियो में कबीर खान कहता है कि "बसों और ट्रेनों में आग लगा दो… कुछ लोगों को अपनी जान कुर्बान करने दो… हर शहर में 8 से 10 मौतें होनी चाहिए। पोस्टर और याचिकाओं से कोई मदद नहीं मिलेगी… केवल विनाश ही होगा।"

यह भी पढ़ें :राजस्थान में आज से नई कीमतों पर बिकेगी शराब, आबकारी विभाग ने जारी की नई रेट लिस्ट

अजमेर एसपी वंदिता राणा ने कहा, इनपुट मिला था

अजमेर एसपी वंदिता राणा ने बताया कर्नाटक पुलिस को आरोपी कबीर खान के अजमेर में होने का इनपुट मिला था। अजमेर पुलिस की सहायता से आरोपी को आदर्श नगर क्षेत्र से पकड़ा गया और फिर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

यह भी पढ़ें : ED की छापेमारी पर प्रताप सिंह खाचरियावास का भाजपा पर हमला, बोले – पर ध्यान रहे, जिस दिन राहुल गांधी सत्ता में आएंगे उस दिन क्या होगा

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़