9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Beautification Project: सम्राट पृथ्वीराज चौहान, शाही जुलूस, हाथी-घोड़े और खूबसूरत चौराहे, “नए अजमेर में आपका स्वागत है”

अजमेर को मिलेगा नया स्वरूप, जयपुर रोड पर 8.83 करोड़ से होगा भव्य सौंदर्यीकरण

less than 1 minute read
Google source verification

अजमेर

image

Rajesh Dixit

Mar 09, 2026

Ajmer City Development: अजमेर. शहर जल्द ही एक नए और आकर्षक रूप में नजर आएगा। शहर के प्रवेश द्वार से लेकर अम्बेडकर सर्किल तक जयपुर रोड पर व्यापक सौंदर्यीकरण कार्य शुरू किए गए हैं। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने रविवार को इस परियोजना का शुभारंभ किया। लगभग 8.83 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले इस कार्य का उद्देश्य अजमेर को सांस्कृतिक पहचान और आधुनिक शहरी स्वरूप देना है।

देवनानी ने बताया कि अजमेर प्रवेश द्वार पर भव्य सिंह द्वार का निर्माण किया जाएगा, जहां आकर्षक लाइटिंग और विशाल मूर्तियां लगाई जाएंगी। इनमें राजस्थानी गायक, नर्तकी, हाथी पर सवार राजा का शाही जुलूस और ऐतिहासिक विरासत को दर्शाने वाली कलाकृतियां शामिल होंगी। पुष्कर जंक्शन पर नया सर्किल विकसित किया जाएगा, जहां पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा और शाही जुलूस की भव्य मूर्ति स्थापित की जाएगी।

परियोजना के तहत जयपुर रोड पर लाल बलुआ पत्थर से बने डिवाइडर, सजावटी लाइटें, फव्वारे, फुटपाथ और लैंडस्केपिंग विकसित की जाएगी। लगभग 18 सैंडस्टोन छतरियां, 10 फव्वारे और 120 नए लाइट पोल लगाए जाएंगे। सोफिया गर्ल्स कॉलेज और अम्बेडकर सर्किल के आसपास विशेष पौधारोपण और सुंदर उद्यान भी तैयार किए जाएंगे।

देवनानी ने कहा कि इस परियोजना में राजस्थानी स्थापत्य शैली और स्थानीय सामग्रियों का उपयोग किया जा रहा है। इससे जयपुर रोड केवल यातायात मार्ग नहीं रहेगा, बल्कि यह शहर की सांस्कृतिक पहचान और नागरिक गौरव का प्रतीक बनेगा। परियोजना पूर्ण होने के बाद अजमेर आने वाले पर्यटकों और नागरिकों को एक स्वच्छ, सुंदर और आकर्षक शहर का अनुभव मिलेगा।