
अजमेर. राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केंद्र तबीजी में शनिवार को इंडस्ट्री मीट व किसान मेले का उद्घाटन करते अतिथि।
अजमेर (Ajmer news). राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केंद्र तबीजी में शनिवार को इंडस्ट्री मीट में दो अहम समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। उन्नत किस्मों के व्यावसायिक बीज उत्पादन तथा मेथी आधारित उत्पादों के विकास और विपणन को बढ़ावा देने के लिए दो एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। मध्यप्रदेश की यूटीपन्न सीड्स, भोपाल और आईसीएआर-राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केंद्र अजमेर के बीच एमओयू हुआ।
इसके तहत संस्थान द्वारा विकसित एवं जारी की गई किस्मों अजमेर सौंफ-2 (एएफ-2), अजमेर मेथी-3 (एएफजी-3) तथा अजमेर अजवाइन-73 (एए-73) के व्यावसायिक बीज उत्पादन और विक्रय के लिए कंपनी को लाइसेंस प्रदान किया गया। इस अवसर पर यूटीपन्न सीड्स के निदेशक विवेक पाटीदार मौजूद रहे।
इसी तरह हरियाणा के हिसार स्थित आरसीआईसीओ लाइवएबल सेवन ब्लू रिफॉर्मेशन फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी और आईसीएआर राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केंद्र के बीच हुए एमओयू के तहत आईसीएआर-अजयमेरु मेथी पर आधारित कॉफी उत्पादन तथा उससे तैयार उत्पादों के विपणन को बढ़ावा दिया जाएगा। कंपनी के निदेशक संजय झाखड़ ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। संस्थान के अधिकारियों के अनुसार इन समझौतों से बीजीय मसाला फसलों की उन्नत किस्मों का प्रसार बढ़ेगा तथा किसानों को नई संभावनाओं के साथ मूल्य संवर्धित उत्पादों से लाभ मिलने की संभावना है।
Published on:
07 Mar 2026 10:39 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
