10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Govt Jobs: राजस्थान को जल्द मिलेंगे 1096 आरएएस-अधीनस्थ अधिकारी, जानें कब शुरू होगा इंटरव्यू का 8वां चरण

RAS Bharti 2024: राज्य सरकार को आरएएस-2024 के तहत 1096 प्रशासनिक-अधीनस्थ अधिकारी जल्द मिलेंगे। 2461 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पूरे होते ही परिणाम जारी किया जाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan Public Service Commission Exam

राजस्थान लोक सेवा आयोग की परीक्षा। ​पत्रिका फाइल फोटो

अजमेर। राज्य सरकार को आरएएस-2024 के तहत 1096 प्रशासनिक-अधीनस्थ अधिकारी जल्द मिलेंगे। 2461 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पूरे होते ही परिणाम जारी किया जाएगा। आयोग विभिन्न भर्तियों के अलावा राज्य की सबसे प्रतिष्ठित आरएएस भर्ती कराता है। साल 2024 की आरएएस और अधीनस्थ सेवा भर्ती प्रक्रिया जारी है।

पिछले साल फरवरी में प्रारंभिक और जून में मेंस परीक्षा कराने के बाद अब आयोग अभ्यर्थियों के साक्षात्कार करा रहा है। फिलहाल सातवां चरण चल रहा है। आठवें चरण के साक्षात्कार 16 से 25 मार्च तक होंगे। इसके बाद करीब तीन से पांच चरण और हो सकते हैं।

2024 भर्ती की टाइम लाइन

-2 सितम्बर 2024 को जारी हुई 733 पदों की अधिसूचना
-17 फरवरी को संशोधित अधिसूचना में हुए 1096 पद
-19 सितम्बर से 18 अक्टूबर 2024 तक आवेदन

ऐसे समझे परीक्षा का ​गणित

-6 लाख 75 हजार 80 अभ्यर्थी पंजीकृत
-3 लाख 75 हजार 665 अभ्यर्थी बैठे प्री-परीक्षा में
-2 फरवरी 2025 को कराई प्री-परीक्षा
-20 फरवरी को निकला प्री-परीक्षा परिणाम
-21 हजार 539 अभ्यर्थी मेंस परीक्षा के लिए पास
-17-18 जून को हुई आरएएस मेंस
-8 अक्टूबर को निकला मेंस परीक्षा का परिणाम
-2461 अभ्यर्थी साक्षात्कार के पात्र घोषित
-1 दिसम्बर 2025 से शुरु कराए साक्षात्कार

लग रहे औसतन दो साल

2010-11 की आरएएस भर्ती रेकार्ड एक साल में पूरी कराई थी। इसके बाद 2013, 2016, 2018, 2021 और 2023 तक की आरएएस भर्तियों को पूरा करने में औसतन दो से तीन साल लगे हैं।

इनके पीछे अदालतों में दायर हुई याचिकाएं, सरकार और आयोग पर परीक्षा तिथियों में बदलाव सहित अन्य कारण जिम्मेदार रहे हैं। हालांकि 2023 और 2024 की परीक्षाएं में ज्यादा विवाद नहीं हुए लेकिन यह भर्तियां भी विलम्ब से ही पूरी हो रही हैं।