जोधपुर की जलपरी योग्यासिंह राष्ट्रीय सीनियर तैराकी प्रतियोगिता के लिए राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी।
पत्रिका @ जोधपुर। जोधपुर की जलपरी योग्यासिंह राष्ट्रीय सीनियर तैराकी प्रतियोगिता के लिए राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी। राजस्थान तैराकी संघ के संयुक्त सचिव व जोधपुर जिला तैराकी संघ के सचिव लक्ष्मण सिंह सोलंकी ने बताया कि 2 से 5 जुलाई तक हैदराबाद में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए राजस्थान के 4 सदस्य दल की घोषणा की गई, जिसमें एकमात्र महिला तैराक के रूप में जोधपुर की योग्यासिंह के चयन हुआ है।
विदित है कि योग्यासिंह ने अलवर में आयोजित राजस्थान सीनियर तैराकी प्रतियोगिता में 9 स्वर्ण पदक प्राप्त किए थे और सर्वश्रेष्ठ तैराक घोषित हुई। इसी आधार पर उनका चयन किया गया है।
इस अवसर पर जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष छोटूसिंह भाटी, उपाध्यक्ष सुरेशसिंह चौहान, संयुक्त सचिव कुलदीप सिंह खीची, भरत वैष्णव, आनन्द सिंह भाटी, रविन्द्र सिंह व अन्य पदाधिकारियों ने बधाई दी।