जोधपुर

Rajasthan High Court : राजस्थान हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप, तलाशी जारी

Rajasthan High Court : राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर और जयपुर बेंच को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस धमकी भरी सूचना के बाद परिसर में हड़कंप मच गया। तलाशी जारी है।
less than 1 minute read
Rajasthan High Court receives bomb threat panic ensues search underway
जोधपुर हाईकोर्ट । फाइल फोटो पत्रिका

Rajasthan High Court : जोधपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर और जयपुर बेंच को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। हाईकोर्ट प्रशासन को आज सुबह एक धमकी भरा ईमेल मिला। इस धमकी भरी सूचना के बाद परिसर में हड़कंप मच गया। हाईकोर्ट के सभी प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए हैं।

सुरक्षा के लिहाज से कोर्ट में मौजूद सभी वकीलों, कर्मचारियों और परिवादियों को गार्डन एरिया में जाने के निर्देश दिए गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गई हैं। मौके पर डॉग स्क्वायड भी पहुंच गया है। पूरे परिसर की सघन तलाशी ली जा रही है।

तलाशी अभियान जारी है

जोधपुर डीसीपी (पश्चिम) विनीत बंसल की अगुवाई में बम डिस्पोजल स्क्वायड, डॉग स्क्वायड टीम चप्पे-चप्पे को खंगाल रही हैं। इधर जयपुर बेंच में भी तलाशी चल रही है।

लगातार मिल रही है धमकी

बीते कई महीनों से राजस्थान हाईकोर्ट को कई धमकी भरे ई-मेल मिल चुके हैं। इससे पूर्व 6 फरवरी 2026 को भी इसी तरह की धमकी के बाद जयपुर और जोधपुर हाईकोर्ट के दोनों परिसरों को खाली कराया गया था। इन धमकियों की वजह से हाईकोर्ट की न्यायिक कार्यवाही बुरी तरह प्रभावित हो रही है। जिससे वकीलों और आम जनता में रोष और भय का माहौल है।

Updated on:
17 Feb 2026 12:02 pm
Published on:
17 Feb 2026 12:02 pm