जोधपुर

जोधपुर में अशोक गहलोत ने परिवार संग डाला वोट, ‘मंगलसूत्र’ वाले बयान पर पीएम मोदी को खूब सुनाया

गहलोत ने कहा कि बीजेपी की हालत खराब है और प्रदेश में चुनाव हमारे हित में होगा। देश में ऐसे माहौल में चुनाव हो रहे है, जब दो-दो मुख्यमंत्री जेल में बैठे है।

2 min read
Apr 26, 2024

Lok Sabha Election 2024 :  राजस्थान में 13 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। जोधपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने परिवार के साथ वोट डाला। इस दौरान अशोक गहलोत ने 'मंगलसूत्र' वाले बयान पर पीएम मोदी को खूब सुनाया। साथ ही गहलोत ने दावा किया कि भाजपा की स्थिति बेहद खराब है और उनकी ओर से केवल झूठ फैलाया जा रहा है। अब ये लोग कभी भी 400 पार का नारा नहीं देंगे।

जोधपुर में मीडिया से चर्चा के दौरान पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर पीएम मोदी की ओर से बार-बार टिप्पणी की जा रही है। उनकी ऐसी व्याख्या की उनका मजाक बन गया है। हमें मंगलसूत्र पर नहीं देश के विकास पर चुनाव लड़ना है। मोदी जान बूझकर मंगलसूत्र खींच कर ले जा रहे हैं। पीएम मोदी इस तरह से बात करेंगे किसी को यकीन नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि अब तक लोग मोदी पर विश्वास कर रहे थे। लेकिन, पहली बार ऐसा हुआ है कि वो इस प्रकार की भाषा बोलने लगे है। मोदी कहते है कि संपत्ति इकट्ठी करेंगे और मंगलसूत्र बांट देंगे। इसके मोदी को ही नुकसान हुआ है। लोग अब ये समझ गए है कि ये जो कहते हैं, वो सच नहीं है। पीएम ने पहली बार बांसवाड़ा और टोंक में मंगलसूत्र बांटने की बात कही थी।

अब ये कभी नहीं लगाएंगे अगली बार 400 पार का नारा

गहलोत ने कहा कि बीजेपी की हालत खराब है और प्रदेश में चुनाव हमारे हित में होगा। देश में ऐसे माहौल में चुनाव हो रहे है, जब दो-दो मुख्यमंत्री जेल में बैठे है। अब बीजेपी वाले अबकी बार 400 पार का नारा भूल गए है। अब पीएम मोदी और अमित शाह कभी नारा नहीं लगाएंगे कि अगली बार 400 पार। पहले चरण के चुनाव के बाद ये नारा बंद हो चुका है। अब उनकी हवाईंया उड़ रही है।

गहलोत ने परिवार संग डाला वोट

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने परिजनों के साथ आज जोधपुर में महामंदिर स्थित वर्द्धमान जैन उच्च प्राथमिक विद्यालय में बने पोलिंग बूथ पर वोट डाला। इस दौरान उनके पुत्र और जालौर–सिरोही लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत, अशोक गहलोत की पत्नी सुनीता गहलोत, वैभव गहलोत की पत्नी हिमांशी गहलोत भी मौजूद रहीं।

वोटिंग से पहले गहलोत ने लिया पूर्वजों का आर्शीवाद

जोधपुर में वोट डालने के लिए जाने से पहले अशोक गहलोत और जालौर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत ने अपने पूर्वजों का आशीर्वाद लिया। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।जिसमें वैभव गहलोत अपने पूर्वजों की तस्वीर पर माल्यार्पण करते नजर आ रहे हैं।

Updated on:
26 Apr 2024 10:47 am
Published on:
26 Apr 2024 09:47 am
Also Read
View All

अगली खबर