जोधपुर

Rajasthan News: ग्रेटर नोएडा से पांच साल बाद पुलिस की गिरफ्त में आया पत्नी व बच्ची का हत्यारा

अपनी पत्नि व बच्ची की हत्या के प्रकरण में वर्ष 2019 से फरार चल रहे आरोपी मनोजपाल पुत्र सत्येन्द्रपाल को राजस्थान पुलिस ने यूपी से गिरफ्तार कर लिया।

less than 1 minute read
Apr 18, 2024

फलोदी। निकटवर्ती खीचन गांव में पांच साल पहले अपनी पत्नी व बच्ची की हत्या कर फरार हुए 15 हजार के ईनामी मनोजपाल को जिला स्पेशल टीम ने ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है। हत्यारे पति मनोजपाल से गिरफ्तारी के वक्त हथियार भी बरामद किए गए ।

जिला पुलिस अधीक्षक पूजा अवाना ने बताया कि अपनी पत्नी व बच्ची की हत्या के प्रकरण में वर्ष 2019 से फरार चल रहे आरोपी मनोजपाल पुत्र सत्येन्द्रपाल निवासी दलेलगंज, थाना फरीजबाग, जिला फरूर्खाबाद, उत्तर प्रदेश हाल रवि पाल का मकान, डी.ए.वी. स्कूल, राधाकुंज कोलोनी, कुलेसरा थाना ईकोटेक-3, ग्रेटर नोएडा, जिला गौतमबुद्वनगर, उतरप्रदेश को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया है। आरोपी मनोजपाल की गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपए का ईनाम रखा गया था।

आरोपी मनोजपाल के खिलाफ पांच साल पहले तीन नवंबर 2019 को प्रार्थी भागीरथराम जाट निवासी कल्याणसर जिला बीकानेर ने रिपोर्ट पेश की थी कि मेरी खीचन स्थित फैक्टरी में सात दिन पहले मनोजपाल नाम का मजदूर आया था। मनोजपाल अपनी पत्नी मोनिका व एक बच्ची की हत्या करके भाग गया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी मनोजपाल की तलाश विभिन्न स्तर पर टीमें गठित की। लेकिन आरोपी का पता नहीं चला। मनोजपाल घटना के बाद से फरार चल रहा था। जिसकी दस्तयाबी के लिए काफी समय से प्रयास किए जा रहे थे।

आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक फलोदी ने 15 हजार रुपए का ईनाम जारी किया गया था। जिला पुलिस अधीक्षक फलोदी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वांछित व ईनामी अपराधियों की धरपकड़ व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरूद्व चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत समस्त थानाधिकारीयों को प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है।

Updated on:
18 Apr 2024 06:17 pm
Published on:
18 Apr 2024 05:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर