16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

काश! हेलमेट पहन लेता चैनाराम, डंपर की टक्कर के बाद सिर सड़क से टकराया, मौक पर ही दर्दनाक मौत

Jodhpur Road Accident: जोधपुर के बोरानाडा क्षेत्र में हेलमेट न पहनने की लापरवाही एक युवक की जान ले गई। डंपर की टक्कर के बाद सिर में गंभीर चोट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification
Road Accident, Road Accident in Jodhpur, Road Accident in Rajasthan, Bike Dumper Accident, Bike Dumper Accident in Jodhpur, Bike Dumper Accident in Rajasthan, रोड एक्सीडेंट, रोड एक्सीडेंट इन जोधपुर, रोड एक्सीडेंट इन राजस्थान, बाइक डंपर एक्सीडेंट, बाइक डंपर एक्सीडेंट इन जोधपुर, बाइक डंपर एक्सीडेंट इन राजस्थान

एआई तस्वीर

जोधपुर। सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार चल रहे अभियान और सख्ती के बावजूद लापरवाही जानलेवा साबित हो रही है। बोरानाडा क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक युवक की दर्दनाक मौत ने हेलमेट पहनने की अनिवार्यता को फिर से साबित कर दिया। युवक के हाथ में हेलमेट लटका हुआ था, लेकिन सिर पर नहीं था। डंपर की टक्कर लगते ही वह सड़क पर सिर के बल गिरा और गंभीर चोट के कारण मौके पर ही दम तोड़ दिया।

बोरानाडा थाना पुलिस के अनुसार हादसा बोरानाडा पाल स्थित एक रेस्टोरेंट के सामने हुआ। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि किसी डंपर ने बाइक को टक्कर मारी, जिससे युवक असंतुलित होकर गिर पड़ा। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आधार कार्ड से पहचान

पुलिस मौके पर पहुंची और तलाशी लेने पर युवक की जेब से आधार कार्ड मिला, जिससे उसकी पहचान बिलाड़ा निवासी चैनाराम पुत्र गिरधारीराम के रूप में हुई। परिजनों को सूचना देकर शव को आगे की कार्रवाई के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

यह वीडियो भी देखें

सड़क सुरक्षा की अनदेखी बनी काल

यातायात पुलिस लगातार हेलमेट पहनने के लिए जागरूकता अभियान चला रही है, लेकिन कई वाहन चालक केवल चालान से बचने के लिए हेलमेट रखते हैं, पहनते नहीं। विशेषज्ञों के अनुसार हादसों में सिर की चोट सबसे घातक साबित होती है और हेलमेट जान बचाने में निर्णायक भूमिका निभाता है।