जोधपुर

Rajnath Singh Balesar Visit Live: सड़क मार्ग से बालेसर पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, जनसभा को कर रहे हैं संबोधित

जनसभा में जोधपुर संसदीय क्षेत्र के जोधपुर शहर, सूरसागर, बिलाड़ा, भोपालगढ़ लूणी, फलोदी, लोहावट, शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता शिरकत कर रहे हैं
2 min read
Jun 28, 2023
rajnath_singh_balesar_visit_2.jpg

जोधपुर/ बालेसर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh Balesar Visit) बालेसर पहुंच गए हैं। जहां वे नौ साल के मोदी शासन की उपलब्धियों को लेकर जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इससे पहले मौसम खराब होने और बारिश होने के चलते रक्षामंत्री हेलिकॉप्टर की बजाए सड़क मार्ग से बालेसर रवाना हुए थे।रक्षामंत्री को हवाई अड्डे से हेलिकॉप्टर से बालेसर जाना था, लेकिन बालेसर में बारिश होने के चलते वे हेलिकॉप्टर से नहीं जा पाए। शाम 4.10 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से बालेसर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह निकले थे। इस जनसभा को रक्षामंत्री के साथ ही भाजपा के कई प्रमुख नेता संबोधित करेंगे। सभास्थल पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है। केंद्रीय रक्षा मंत्री के स्वागत के लिए जगह-जगह पर होर्डिंग एवं भाजपा के झंडे लगाकर बालेसर को सजाया गया है। बालेसर में चारभुजा मन्दिर के सामने रामावि खेल मैदान में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शाम करीब पांच बजे पहुंचे। जनसभा के लिए विशाल डॉम और विशाल मंच तैयार किया गया है।

जनसभा में जोधपुर संसदीय क्षेत्र के जोधपुर शहर, सूरसागर, बिलाड़ा, भोपालगढ़ लूणी, फलोदी, लोहावट, शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता शिरकत कर रहे हैं। जनसभा के लिए एक दर्जन थाना अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। कार्यक्रम स्थल पर पूर्व सैनिकों के बैठने की अलग से व्यवस्था की गई है। रक्षा मंत्री पूर्व सैनिकों से भी संवाद करेंगे।

इससे पहले रक्षा मंत्री (Rajnath Singh Balesar Visit) की जनसभा की तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस महा निरीक्षक रेंज जोधपुर, जिला पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, एवं कई सुरक्षा एजेंसियों के आला अधिकारी बालेसर पहुंचे तथा हेलीपैड एवं जनसभा स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं को जांचा गया । वहीं चप्पे-चप्पे पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इनके अलावा बालेसर शेरगढ़ फलोदी, लोहावट, ओसियां, लूणी, चामू, देचू सहित आसपास के सभी थाना अधिकारियों, पुलिस उप अधीक्षक, एवं अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस के बड़े अधिकारी भी तैनात किए गए हैं।

Published on:
28 Jun 2023 05:38 pm