जोधपुर

Rape & Blackmailing : बलात्कार कर अश्लील फोटो खींचे, ब्लैकमेल कर फोटो वायरल किए

- आरोपी युवक गिरफ्तार
less than 1 minute read
May 01, 2024
rape & blackmailing
युवती से बलात्कार।

जोधपुर.

पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर में एक युवक ने पड़ोसी युवती से बलात्कार करने के बाद अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए। ब्लैकमेल कर न सिर्फ देह शोषण किया, बल्कि सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो भी अपलोड कर दिए। पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

थानाधिकारी ने बताया कि एक युवती ने अपने पड़ोसी के खिलाफ बलात्कार और ब्लैकमेलिंग कर अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने का मामला दर्ज कराया। आरोप है कि गत फरवरी में आरोपी उसके घर आया था और अकेला पाकर उसके साथ बलात्कार किया था। उसने युवती के अश्लील फोटो व वीडियो भी बना लिए थे, जिससे वह उसे ब्लैकमेल करने लग गया। पिछले दिनों आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया था। उसके आपत्तिजनक फोटो खींच लिए थे। जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने उसका देह शोषण किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने अश्लील फोटो को सोशल मीडिया में स्टेटस लगा दिए थे। इस बारे में आपत्ति जताने पर कुछ देर बाद हटा दिए थे। तब पीडि़ता थाने पहुंची और एफआइआर दर्ज करवाई थी। पुलिस ने पीडि़ता के बयान दर्ज किए और मेडिकल करवाया। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार किया।

Updated on:
01 May 2024 12:41 am
Published on:
01 May 2024 12:41 am