जोधपुर

jnvu student union election: जेएनवीयू में रिकॉर्ड तोड़ 59.55 प्रतिशत मतदान

jnvu student union election - बहुत धीमी वोटिंग, केएन कॉलेज में अपराह्न 3.55 व न्यू कैंपस में 3.15 तक चली वोटिंग - न्यू कैंपस के बूथ संख्या-6 पर कई डाले गए फर्जी वोट, टैंडर वोट डलवाने पड़े - रिसर्च स्कोलर अपना प्रतिनिधि चुनने में सबसे पीछे, केवल 23.34 प्रतिशत वोटिंग- एमबीएम विवि में 71.73 प्रतिशत वोट पड़े

2 min read
jnvu student union election: जेएनवीयू में रिकॉर्ड तोड़ 59.55 प्रतिशत मतदान
jnvu student union election: जेएनवीयू में रिकॉर्ड तोड़ 59.55 प्रतिशत मतदान

जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में इस साल रिकॉर्ड तोड़ मतदान के साथ रिकॉर्ड तोड़ धीमी वोटिंग हुई। कुल मतदान 59.55 प्रतिशत हुआ। वर्ष 2019 में 56.64 प्रतिशत और वर्ष 2018 में 46 प्रतिशत मतदान हुआ था। मतदान सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक था। केएन कॉलेज के बूथ संख्या सात पर अपराह्न 3.55 और न्यू कैंपस आटï्र्स फैकल्टी लैंग्वेज विंग के बूथ संख्या-6 पर अपराह्न 3.15 तक मतदान चला। बूथ संख्या-6 पर कुछ फर्जी वोटिंग हुई। असली विद्यार्थियों के आने पर उनसे टैंडर वोट डलवाए गए। यहां एबीवीपी प्रत्याशी राजवीर और एसएफआई के अरविंद ने विरोध भी जताया। छिटपुट घटनाओं को छोडक़र मतदान शांतिपूर्ण हुआ। न्यू कैंपस, केएन कॉलेज और ओल्ड कैंपस के बाहर छात्र-छात्राओं की भीड़ अधिक होने से पुलिस को जरुर डण्डे फटकारने पड़े।

बूथ-6 पर केवल 449 वोटर, घण्टों खड़े रहकर थके

न्यू कैंपस बूथ संख्या छह पर केवल 449 वोटर थे, बावजूद इसके दोपहर की सवा तीन बज गए। यहां दूसरे विद्यार्थियों की आइडी से फर्जी वोट डाले गए। कई विद्यार्थी वोट डालने पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उनका वोट तो किसी और ने डाल दिया है। इसके बाद पांच रुपए की रसीद काटकर टैंडर वोट डलवाया गया। फर्जीवाडे के आरोपों से यहां कई बार मतदान रुका। कतार में घंटों खड़े विद्यार्थी भी थक हारकर नीचे बैठ गए।

मतदान की झलकियां

- ओल्ड कैंपस स्थित इवनिंग फैकल्टी में सर्वाधिक 71.74 प्रतिशत मतदान हुआ। कॉमर्स फैकल्टी में सबसे कम 49.28 प्रतिशत मतदान हुुआ।

- सुबह 8 से 11 बजे 27.67 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद छात्र छात्राओं की कतारें लगी और अंतिम दो घण्टे में करीब 32 प्रतिशत वोट गिरे।- इस साल कॉमर्स फैकल्टी का बूथ तीन किलोमीटर दूर मैनेजमेंट विभाग में शिफ्ट कर दिया गया था। छात्रों ने इसका पहले से ही विरोध भी जताया था। यहां वोटिंग में गड़बड़ी की शिकायतें भी मिली।

- दोपहर एक बजे मतदान केंद्र बंद हो गया। देरी से पहुंचे कई विद्यार्थी मतदान से वंचित रह गए।

- एबीवीपी महासचिव पद प्रत्याशी वत्सल का वोट न्यू कैंपस में था। दोपहर 1.06 पर पहुंचने पर वे वोट नहीं दे पाए।

- शोध प्रतिनिधि का चुनाव अलग होता है। इसके लिए 951 वोटर थे, जिसमें से केवल 222 ने वोट डाला यानी केवल 23.34 प्रतिशत वोटिंग हुई।

मतगणना आज

मतगणना शनिवार को केएन कॉलेज में सुबह दस बजे से शुरू होगी। अध्यक्ष पद के तीन प्रत्याशी एसएफआई के अरविंद, एनएसयूआई के हरेंद्र और एबीवीपी के राजवीर अध्यक्ष पद के लिए मैदान में है। इसके अलावा केएन कॉलेज के एपेक्स पद, इवनिंग स्टडीज के एपेक्स पद और कक्षा प्रतिनिधि चुने जाएंगे।

जेएनवीयू छात्रसंघ चुनाव 2022 का मतदान

फैकल्टी ----- कुल वोट ----- वोट पड़े ----- प्रतिशत

विज्ञान ----- 2817 ----- 1989 ----- 70.61

कला ----- 3919 ----- 2550 ----- 65.07

विधि ------ 1521 ----- 753 ----- 49.51

वाणिज्य----- 2768----- 1364----- 49.28

इवनिंग स्टडीज-1536 -----1102 ----- 71.74

केएन कॉलेज- 4688 ----- 2514 ----- 53.63

कुल ------- 17249----- 10272----- 59.55

विभिन्न फैकल्टी में घंटे अनुसार मतदान

फैकल्टी -----कुल वोट---- 9 बजे --- 10 बजे ---- 11 बजे ----12 बजे----1 बजे --कुल मतदान

विज्ञान ------ 2817 ------ 227 ------ 363 ------ 437 ------ 379 ------ 583 ------ 1989

कला -------- 3919 ------ 255 ------ 333------ 460 ------ 573 ------ 929 ------ 2550

विधि ------ 1521 ------ 71 ------ 299 ------ 41 ------ 128 ------ 214 ------ 753

वाणिज्य---- 2768------ 111 ------ 179 ------ 285 ------ 323 ------ 466 ------ 1364

इवनिंग स्टडीज-1536 - 107 ------177 ------ 168 ------ 244 ------ 406 ------ 1102

केएन कॉजेज - 4688 --265 ------405------ 1178------340 ------ 326 ------ 2514

Published on:
26 Aug 2022 09:10 pm