जोधपुर

RTI कार्यकर्ता को कार ने टक्कर मारी, 5 फुट दूर उछाला

- हिट एन रन, पांच-छह फुट उछलकर दूर गिरने से वृद्ध कार्यकर्ता घायल

less than 1 minute read
Aug 09, 2024
अस्पताल में उपचाराधीन आरटीआइ कार्यकर्ता

जोधपुर.

सरदारपुरा में चतुर्थ रोड पर तेज रफ्तार व लापरवाही से आई कार ने गुरुवार दोपहर मोपेड को टक्कर मार दी। इससे आरटीआइ कार्यकर्ता घायल हो गए। चालक कार को भगा ले गया।

जानकारी के अनुसार सरदारपुरा निवासी आरटीआइ कार्यकर्ता नंदलाल व्यास दोपहर डेढ़ बजे मोपेड लेकर घर से निकले। कुछ ही दूरी पर सामने से तेज रफ्तार कार आती दिखाई दी। व्यास ने मोपेड साइड में खड़ी कर दी, लेकिन चालक ने लापरवाही से चलाते हुए मोपेड को टक्कर मार दी। इससे व्यास पांच-सात फुट दूर उछलकर गिरे। पांव में गंभीर घाव हो गया। पसलियों में भी अंदरूनी चोट आने की आशंका है। आस-पास के लोग व परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को महात्मा गांधी अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेजा गया। रात को आरटीआइ कार्यकर्ता ने पुलिस को कार चालक के खिलाफ लिखित शिकायत दी। मौके पर सीसीटीवी फुटेज में हादसा कैद हो गया। आरटीआइ कार्यकर्ता ने किसी पर भी अंदेशा नहीं जताया है।

Published on:
09 Aug 2024 01:27 am
Also Read
View All

अगली खबर