
जोधपुर . बॉलीवुड के दंबग सुल्तान सलमान खान भले ही जोधपुर जेल में चंद घंटे गुजार कर निकल गए हों लेकिन यहां बंद आसाराम को वे पहले ही जन्मदिन की बधाई दे कर गए हैं। आज आसाराम अपना 82वां जन्मदिन मना रहा है। ऐसे में सलमान ने पिछले दिनों ही आसाराम को हैप्पी बर्थडे बापू विश कर चुके हैं। सलमान द्वारा विश किए जाने पर आसाराम ने भी अपने अंदाज में उन्हें दुआएं देते हुए कहा था खुश रहो और यहां ये जल्दी बाहर निकल जाओगे। उस दौरान इन दोनों के बीच में ढेरों बातें भी हुई थीं। फिर वे अपने-अपने बैरक में चले गए थे। उल्लेखनीय है कि आसाराम समर्थकों की ओर से गत ६ अप्रेल को ही उसका जन्मदिन मना लिया गया था।
बता दें कि जब सलमान बीते दिनों जोधपुर जेल में बंद थे तब उन्हें पता चला कि आसाराम का जन्मदिन है। उस दिन आसाराम दोपहर में पेशी पर कोर्ट के लिए गए थे। पेशी से लौटने के बाद जब शाम को आसाराम जेल पहुंचे तब सलमान को बताया गया कि आज उनका जन्मदिन है। उसके बाद सलमान ने आसाराम को शुभकामनाएं दीं। उस वक्त सलमान एक्सरसाइज कर रहे थे। सलमान को आसाराम ने स्वास्थ्य सम्बंधी टिप्स भी दिए।
सलमान ने आसाराम को बताए दर्द दूर करने के उपाय
सलमान सिरदर्द की बीमारी से जूझ चुके हैं, जबकि आसाराम वर्तमान से इससे पीडि़त बताया जाता है। दोनों इस बार बैरक नम्बर दो में बंद रहे। जब उनकी मुलाकात हुई तो आसाराम ने सिरदर्द के बारे में बताया था। तब सलमान ने आसाराम से कहा कि वह भी इस बीमारी से खासा परेशान रहा है। कई दिनों तक दर्द निवारक गोलियां खाईं। यह दर्द सुसाइड जैसा था, लेकिन एक्सरसाइज व अन्य उपचार से वह ठीक हुआ। सलमान ने आसाराम को भी ये उपाय करने को कहा, लेकिन आसाराम नहीं माना।
आसाराम ने कहा था सलमान सिगरेट छोड़ देंगे